
बरेली जेल से एक साथ निकले 'भूत, प्रेत और राक्षस', नजारा देख चौंके लोग
AajTak
बरेली के जिला कारागार में बंदियों ने महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव पार्वती के विवाह का मंचन किया और विवाह से पहले भगवान शिव जी की बारात निकाली गई.
उत्तर प्रदेश के बरेली जेल से गुरुवार को निकले नजारे को देखकर लोग हैरान रह गए. इस कारागार से एक साथ भूत, प्रेत, राक्षस सड़क पर निकले. दरअसल बरेली के जिला कारागार में बंदियों ने महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव पार्वती के विवाह का मंचन किया और विवाह से पहले भगवान शिव जी की बारात निकाली गई. फोटो और इनपुट- किशन राज कैदियों ने भूत, प्रेत और राक्षस का रूप धारण किया हुआ था, उनका मेकअप और वेशभूषा ऐसी थी कि लग रहा था वास्तव के भूत, प्रेत हैं. शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन महादेव शिव का विवाह राजा हिमालय की बेटी माता पार्वती के साथ संपन्न हुआ था. इसी अवसर पर महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में धूम धाम से मनाया जाता है. बरेली के जिला जेल में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर जिला कारागार के बंदियों द्वारा शिव पार्वती विवाह का मंचन किया गया. आध्यात्मिकता एवं धार्मिक भावना से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में कुल 35 बंदियों ने भाग लिया और विभिन रूप धरे. दो कैदियों ने शिव, पार्वती का रूप रखा तो अन्य ने पार्वती जी के पिता और माता का रोल निभाया. बाकी कैदी शिव जी की बारात बने. वहीं सैकड़ो अन्य बंदियों ने उत्साह के साथ इस धार्मिक आयोजन का आनंद लिया.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










