
'बयान कैसे बदल दिए जाते हैं...' बोले रहमान, विवादों के बीच कपिल शर्मा शो पर पहुंचे
AajTak
हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लेटेस्ट एपिसोड में एआर रहमान पहुंचे. उन्होंने यहां काफी मस्ती की. फिल्म 'गांधी टॉक्स' के सितारों विजय सेतुपति, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव के साथ रहमान मंच पर आए थे.
म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान पिछले महीने से विवादों के घेरे में हैं. बॉलीवुड को 'सांप्रदायिक' बताने के बाद उन्होंने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया था. देखते-देखते ही इस मामला पर बहस छिड़ गई. रहमान ने कहा था कि उन्हें लगता है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री हाल के सालों में ज्यादा 'सांप्रदायिक' हो गई है. हालांकि बाद में उन्होंने साफ किया कि उनकी बात को गलत समझा गया और उनके शब्दों को गलत तरीके से लिया गया.
हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लेटेस्ट एपिसोड में एआर रहमान पहुंचे. उन्होंने यहां काफी मस्ती की. फिल्म 'गांधी टॉक्स' के सितारों विजय सेतुपति, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव के साथ रहमान मंच पर आए थे. शो पर 'व्हिस्पर गेम' खेला गया, जिसमें सभी गेस्ट को हेडफोन पहनाकर कपिल एक लाइन बोलते हैं, जो उन्हें दूसरे को समझानी होती है. खेल के बाद रहमान ने कहा कि गेम इस बात का शानदार उदाहरण है कि मैसेज कैसे ट्रांसमिशन के दौरान बदल जाते हैं.
रहमान ने कपिल शर्मा के शो पर अपनी राय रखते हुए कहा, 'यह एक अच्छी एक्सरसाइज है यह देखने के लिए कि जानकारी कैसे गलत समझी जाती है. अलग-अलग राज्य, अलग-अलग संस्कृतियां. दुनिया की समस्या यही है कि मैसेज रास्ते में कैसे खराब हो जाते हैं.'
साइलेंट फिल्म में दिया म्यूजिक
एआर रहमान ने कपिल के शो पर अपने लेटेस्ट प्रोजेक्ट 'गांधी टॉक्स' के कंपोजर के रूप में प्रमोशन के लिए आए थे. किशोर पांडुरंग बेलेकर की बनाई साइलेंट फिल्म 'गांधी टॉक्स' में म्यूजिक देने को लेकर रहमान ने कहा, 'अगर डायलॉग्स नहीं हैं, तो यह म्यूजिक का सेलिब्रेशन होता है, क्योंकि आपको पूरा रियल एस्टेट मिल जाता है म्यूजिक करने के लिए, लेकिन यह डरावना भी है क्योंकि लोग जज करेंगे. हर नोट एक्सपोज हो जाएगा.'
एआर रहमान ने दिया था बड़ा बयान

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












