
बप्पी लाहिड़ी को किसने दी मुखाग्नि? परिवार के इस सदस्य ने किया अंतिम संस्कार
AajTak
बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले के पवन हंस शमशान में हुआ. बप्पी दा के बेटे बप्पा लाहिड़ी अपने पिता के अंतिम समय में उनके साथ नहीं थे. पिता के निधन के बाद वह अमेरिका से मुंबई वापस लौटे हैं. बप्पी लाहिड़ी की अर्थी को लेकर बप्पा लाहिड़ी और परिवार के अन्य लोगों को शमशान घाट जाते देखा गया था. इस दौरान बप्पा लाहिड़ी रोते हुए नजर आए थे.
बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार सम्मान हो चुका है. डिस्को किंग के परिवार और रिश्तेदार सहित बॉलीवुड के सेलेब्स ने उन्हें अंतिम विदाई दी. उनके बच्चे रीमा लाहिड़ी और बप्पा लाहिड़ी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बप्पा लाहिड़ी ने पिता बप्पी लाहिड़ी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी. इस इमोशनल पल का वीडियो सामने आया है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










