
बधाई हो! मां बन गईं कटरीना कैफ, 42 की उम्र में बेटे को दिया जन्म
AajTak
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. विक्की कौशल और कटरीना कैफ पेरेंट्स बन चुके हैं. घर पर नन्हा राजकुमार आया है. एक्टर ने खुद इसकी जानकारी दी है.
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने प्रेग्नेंसी काफी लेट अनाउंस की. लेकिन बेबी के आने की जानकारी उन्होंने टाइम पर दे दी है. फैन्स को विक्की और कटरीना ने खुशखबरी देते हुए बताया है कि दोनों पेरेंट्स बन गए हैं. घर पर नन्हा राजकुमार आया है. विक्की ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि मैं ब्लेस्ड महसूस कर रहा हूं. ओम्.
विक्की ने शेयर की पोस्टविक्की कौशल ने फैन्स को खुशखबरी देते हुए लिखा- हमारी खुशियों का खिलौना इस दुनिया में आ चुका है. हम दोनों ही खुशी से फूले नहीं समा पा रहे हैं, क्योंकि वो हमारी हैप्पीनेस है और हम भगवान का शुक्रिया अदा भी करते हैं कि उन्होंने जीवन में बेटे को दिया है. 7 नवंबर 2025, कटरीना और विक्की.
सिर्फ फैन्स ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त भी कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं. मनीष पॉल ने लिखा है- पूरे परिवार और खासकर तुम दोनों को बेबी के आने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं. रकुल प्रीत सिंह भी विक्की और कटरीना के लिए बहुत खुश हैं. अर्जुन कपूर और हुमा कुरैशी ने रेड हार्ट इमोजी बनाई है.
फैन्स विक्की और कटरीना के बेबी के इस दुनिया में आने का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे. हर कोई बेबी पर प्यार लुटा रहा है. साथ ही विक्की भी पापा बनकर बहुत खुश हो रहे हैं. मदरहुड में कटरीना को देखकर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है. अब सभी उम्मीद कर रहे हैं कि कपल जल्द ही बेबी की झलक उनके साथ शेयर करें, लेकिन लगता नहीं कि ऐसा होने वाला है. क्योंकि अब शायद ये इंडस्ट्री में ट्रेंड चल पड़ा है कि कोई भी अपने बेबी की झलक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करता है. हर कोई उसका फेस बाद में रिवील करता है जब वो थोड़ा बड़ा हो जाता है.
हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दुआ पादुकोण का फेस रिवील किया. फैन्स काफी खुश थे. साथ ही सभी का कहना था कि दुआ, एकदम मां पर गई हैं. उनकी क्यूट अदाओं पर फैन्स दिल हार रहे थे. अब विक्की और कटरीना कब अपने बेटे का फेस रिवील करते हैं ये तो वक्त ही बताएगा.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










