
बदायूं कांड: खून से सना चाकू, भीड़ की पिटाई और फिर तमंचा... साजिद के एनकाउंटर की थ्योरी पर उठ रहे सवाल
AajTak
बदायूं डबल मर्डर केस में आरोपी साजिद के एनकाउंटर पर पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठ रहे हैं. दरअसल पुलिस कह रही है कि साजिद भीड़ और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था, जबकि पीड़ित परिजनों और पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने साजिद को पुलिस को सौंप दिया था. इसके अलावा तमंचे को लेकर जो दावा पुलिस की ओर से किया जा रहा है वो भी सवालों के घेरे में है.
यूपी के बदायूं में दो बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी साजिद का पुलिस ने तीन घंटों के भीतर ही एनकाउंटर कर दिया. साजिद की मौत के साथ ही बच्चों की हत्या की गुत्थी और उलझ गई है कि आखिर उसने बच्चों को क्यों मारा था. हालांकि जिस तरह पुलिस साजिद के एनकाउंटर का दावा कर रही है वो भी सवालों के घेरे में है.
दरअसल FIR में लिखा गया कि साजिद को पकड़कर भीड़ ने ही पुलिस को सौंपा. भीड़ और अंधेरे का फायदा उठाकर साजिद भाग गया. उसके बाद जब उसका पुलिस टीम से सामना हुआ तो उसने फायर किया और जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसकी मौत हो गई, लेकिन पीड़ित परिजनों और उनके पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने ही साजिद को पुलिस को सौंप दिया था. इसके अलावा भी एनकाउंटर पर कई सवाल उठ रहे हैं. इन्हीं सवालों की वजह से जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं और 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी है.
'दोनों भाइयों को मारने के बाद मुझे भी पकड़ रहा था', बदायूं कांड में साजिद के हाथों से छूटकर बचे बच्चे ने सुनाई आंखों देखी
पुलिस पर उठ रहे ये सवाल
1- मंगलवार शाम जब साजिद संगीता के घर पहुंचा, तब क्या उसके पास चाकू के साथ तमंचा भी था. पुलिस का कहना है कि साजिद ने टीम पर फायर किया था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हुई.
2- पीड़ित परिवार का कहना है कि बच्चों की हत्या के बाद उन्होंने उसे घर में ही बंद कर दिया था और जब पुलिस आई थी तो पुलिस को सौंप दिया था तो फिर वो पुलिस की गिरफ्त से कैसे फरार हो गया?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











