
'बदतमीज लड़की, मेट्रो तेरे बाप की है?' Delhi Metro में फिर भिड़ी लड़कियां, VIDEO
AajTak
दिल्ली मेट्रो के अंदर एक बार फिर झगड़े का वीडियो वायरल हुआ है. इसमें दो लड़कियों के बीच विवाद हो जाता है जो कि बुरी तरह भिड़ गई हैं और एक दूसरे तो खूब खरी खोटी सुना रही हैं.
लंबे समय से DMRC (डीएमआरसी) की लगातार चेतावनी के बावजूद दिल्ली मेट्रो में नाच- गाना, लड़ाई- झगड़ा और बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहे. बीते दिनों कई ऐसे वीडियो आए जिसमें कोई मेट्रो में अश्लीलता करता दिखा तो कोई रील्स बनाने के लिए फालतू हरकतें करता. इसके अलावा कई बार सीट को लेकर भी झगड़े होते हैं. ताजा मामला मेट्रो के अंदर दो लड़कियों के बीच विवाद का है.
आमने -सामने सीट पर बैठे बहस करते हुए पहली लड़की कहती है- इसने देखा नहीं कभी देख के पागल हो गई है दिल्ली मेट्रो को. इसपर दूसरी जवाब देती है- 10 सालों से यहीं रह रही हूं, मेट्रो क्या तेरे बाप की है? फिर पहली लड़की कहती है- तू अपने बाप पर जा.
इतने में मेट्रो में सवार कोई अन्य महिला पहली लड़की को समझाती है- छोड़ दो उसे उसका बच्चा है छोटा. तब पहली लड़की कहती है- बताओ क्या सिखाएगी ये अपने बच्चे को.फिर दूसरी लड़की जवाब देती है- वही जो तेरे बाप ने सिखाया है तुझे.
मेट्रो में किसी ने इस पूरे झगड़े का वीडियो बना लिया और ट्विटर अकाउंट @gharkekalesh पर शेयर कर दिया. ये वीडियो तुरंत वायरल हो गया और लोग इसपर ढेरों कमेंट करने लगे. कई लोगों ने कहा- मेट्रो में तो ये रोज का तमाशा हो गया है. एक अन्य ने लिखा- भाई दिल्ली मेट्रो अखाड़ा हन गई है.
दिल्ली मेट्रो में झगड़े का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे केस आते रहे हैं. बीते माह वायरल हुए एक वीडियो में दो महिलाओं के बीच संभवत: सीट को लेकर बहस हो गई. ये बहस इतनी बढ़ी की मार कुटाई तक आ गई.एक ने दूसरी को बहस के बीच धक्का दिया तो उसने जवाब में पहली लड़की के सिर पर थप्पड़ जड़ा और टांग अड़ाकर गिराने की कोशिश की.वीडियो में अजीब ये है कि दोनों में से किसी को भी पास खड़ी भीड़ रोकने की कोशिश नहीं कर रही बल्कि सभी लोग उनका वीडियो बना रहे हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











