
'बड़ौदा तिरंगा डिपॉजिट' स्कीम, 31 दिसंबर तक पैसा जमा कराने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज
AajTak
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की इस डिपोजिट स्कीम में ग्राहक दो अवधि में पैसा जमा करा सकते हैं. बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक अजय खुराना ने कहा कि इस स्कीम से ग्राहकों को जमा पर अधिक मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा.
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने ग्राहकों के लिए एक नई जमा स्कीम की शुरुआत की है. 15 अगस्त के अगले दिन बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों के लिए 'बड़ौदा तिरंगा डिपॉजिट' (Baroda Tiranga Deposit Scheme) के नाम से नई स्कीम की शुरुआत की है. इस स्कीम में ग्राहकों को स्पेशल डोमेस्टिक रिटेल टर्म डिपॉजिट के तहत जमा पैसा पर ब्याज मिलेगा.
बैंक के अनुसार, इस स्कीम के तहत जमा पैसे पर 6 फीसदी के दर ब्याज मिलेगा. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को अतिरक्त 0.50 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा. साथ ही नॉन-कैपेबल जमाकर्ताओं को 0.15 फीसदी अतिरिक्त ब्याज मिलेगा.
पैसा जमा करने की अवधि
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की इस डिपोजिट स्कीम में ग्राहक दो टर्म के लिए पैसा जमा करा सकते हैं. अगर कोई ग्राहक 444 दिन (14 महीने से अधिक) के लिए बड़ौदा तिरंगा स्कीम में पैसा जमा करता है, तो उसे 5.75 फीसदी के दर से ब्याज मिलेगा. वहीं, 555 दिनों के लिए पैसा जमा करने वाले ग्राहकों को 6 फीसदी के दर से ब्याज मिलेगा. यह स्कीम 16 अगस्त 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक के लिए है.
ऑनलाइन भी कर सकते हैं फिक्स्ड डिपोजिट
बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक अजय खुराना ने कहा- 'बड़ौदा तिरंगा जमा योजना को भारत के अग्रणी और सबसे भरोसेमंद बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा समर्थित है. इस दो टर्म में पैसा जमा करने के ऑप्शन के साथ पेश किया गया है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.










