
बड़े भाई ने डॉक्टर बनने का सपना छोड़ा तो छोटे ने किया पूरा! कठिन हालातों में ऐसे निकाला NEET
AajTak
ये कहानी सिर्फ सफलता की नहीं, बल्कि मां की मेहनत, भाई के त्याग और एक लड़के के अटूट संकल्प की है. मोनू का घर छोटा सा है, जहां वो अपनी मां कलावती बाई और बड़े भाई अजय मीणा के साथ रहते हैं. मां मनरेगा और खेतों में मजदूरी कर बच्चों को पढ़ाती हैं.
राजस्थान के बारां जिले के छोटे से गांव भडाडसुई जहां की आबादी महज 600-700 है, वहां से निकले मोनू मीणा ने अपने संघर्ष और जज्बे से डॉक्टर बनने का सपना सच कर दिखाया. हिंदी मीडियम से पढ़ने वाले मोनू ने NEET 2025 में अपनी श्रेणी में 748वीं रैंक हासिल की और अब सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई करेंगे.
मां ने मजदूरी करके पढ़ाया
ये कहानी सिर्फ सफलता की नहीं, बल्कि मां की मेहनत, भाई के त्याग और एक लड़के के अटूट संकल्प की है. मोनू का घर छोटा सा है, जहां वो अपनी मां कलावती बाई और बड़े भाई अजय मीणा के साथ रहते हैं. मां मनरेगा और खेतों में मजदूरी कर बच्चों को पढ़ाती हैं. साल 2011 में पिता की लंबी बीमारी के बाद निधन ने परिवार पर भारी बोझ डाल दिया. उस वक्त मोनू बहुत छोटे थे. सारी जिम्मेदारी मां पर आ गई, जिन्होंने खेतों में मेहनत और आंसुओं के बीच बच्चों को पढ़ाने की ठानी.
बड़ा भाई बनना चाहता था डॉक्टर
मोनू के बड़े भाई अजय भी डॉक्टर बनना चाहते थे. उन्होंने बायोलॉजी से 12वीं पास की लेकिन घर की तंगहाली ने दोनों भाइयों को पढ़ाने की इजाजत नहीं दी. अजय ने अपने सपने को दबाकर मोनू के लिए रास्ता बनाया और खुद B.Sc. में दाखिला लिया ताकि छोटे भाई का सपना पूरा हो सके. मोनू ने 10वीं में 91.50% अंक लाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया लेकिन NEET की तैयारी के लिए कोचिंग एक बड़ी चुनौती थी.
आर्थिक तंगी में काम आई सरकारी योजना

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










