
बड़े पर्दे पर दोबारा 'नायक' बनेंगे अनिल कपूर, प्रोड्यूसर ने कंफर्म किया सीक्वल, बोले- जब समय आता है...
AajTak
अनिल कपूर की आइकॉनिक फिल्म 'नायक' का सीक्वल बनने जा रहा है. इसकी जानकारी प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने दी है. उनका कहना है कि अनिल कपूर फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ इसे प्रोड्यूस भी करने वाले हैं.
बॉलीवुड के 'एवरग्रीन' एक्टर अनिल कपूर ने यूं तो अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं. लेकिन उनकी एक ऐसी फिल्म जिसे सबसे ज्यादा याद किया जाता है, वो है 'नायक'. साल 2001 में आई ये फिल्म कई लोगों को पसंद आई थी. इसकी कहानी ने आम जनता के दिल को इस तरह छुआ था कि ये फिल्म बाद में जाकर कल्ट साबित हुई.
'नायक' का बन रहा सीक्वल, कब होगा अनाउंस?
'नायक' फिल्म को तमिल डायरेक्टर शंकर ने बनाया था. ये उन्हीं की 1999 में आई तमिल फिल्म 'मुधलवन' का ऑफिशियल रीमेक थी. जिसमें रानी मुखर्जी, परेश रावल, अमरीश पुरी, जॉनी लीवर और सौरभ शुक्ला जैसे जाने-माने एक्टर्स शामिल थे. 'नायक' तब बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ही चली थी. लेकिन अब इस फिल्म का 25 सालों बाद सीक्वल अनाउंस हुआ है.
प्रोड्यूसर दीपक मुकुट, जिन्होंने 'सनम तेरी कसम' जैसी हिट रोमांटिक फिल्म बनाई है, उन्होंने 'नायक 2' को कंफर्म किया है. उनके पास फिल्म के कॉपीराइट्स हैं. उनका खुलासा है कि वो इस फिल्म को अनिल कपूर के साथ मिलकर प्रोड्यूस करने वाले हैं, जो इसमें एक्टिंग भी करते नजर आएंगे.
HT को दिए इंटरव्यू में दीपक मुकुट ने कहा, 'अनिल कपूर और मैं मिलकर ये फिल्म बना रहे हैं. अभी इसके बारे में कुछ ज्यादा कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि अभी कई सारी बातचीत और चर्चाएं चल रही हैं. हां, नायक फिल्म का सीक्वल बनने वाला है और हम दोनों मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं.'
प्रोड्यूसर ने बॉम्बे टाइम्स को भी एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें वो बताते हैं कि फिल्म अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है. जैसे ही स्क्रिप्ट लॉक हो जाएगी, इसकी शूटिंग शुरू होगी. दीपक मुकुट का कहना है कि वो जल्द 'नायक 2' का सीक्वल ऑफिशियली अनाउंस करने वाले हैं. उन्होंने कहा, 'ये एक लीगेसी प्रोजेक्ट है. लगभग 25 साल हो गए हैं. हर फिल्म की अपना एक किस्मत होती है. जब उसका समय आता है, तो वो हो ही जाती है. और हमें लगा कि अब इसे करने का अच्छा समय है. हमारी आपस में समझ बनी हुई है और हम सब मिलकर इसे कर रहे हैं. इसके अलावा मैं ज्यादा कुछ नहीं बोल पाऊंगा.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












