
बजट 2022: कृषि क्षेत्र के लिए स्वागत योग्य घोषणाएं, गेम चेंजर है 'किसान ड्रोन': केसी रवि
Zee News
बजट में आधारभूत और डिजिटल बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ पीपीपी मोड में कृषि प्रौद्योगिकियों के विकास से हम अगले 25 वर्षों में जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपटने में सक्षम होंगे. एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में फसल आकलन, भूमि रिकॉर्ड, कीटनाशकों और सूक्ष्म पोषक तत्वों के छिड़काव आदि के लिए 'किसान ड्रोन' के उपयोग पर जोर देने की घोषणा की गई है. यह पहल कृषि क्षेत्र के लिए गेम चेंजर साबित होगी.
नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का आम बजट पेश कर दिया है. बजट में विभिन्न सेक्टर के लिए सरकार ने कई घोषणाएं की हैं. सिंजेंटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर डॉ केसी रवि का कहना है कि आम बजट 2022 ऐसे समय में पेश किया गया है, जब अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी के झटके से तेजी से उबर रही है. मोदी सरकार ने आजादी के 100 सालों को 'अमृत काल' की संज्ञा दी है. इसके 75 वर्ष पूरे हो गये हैं. आम बजट 'अमृत काल' के अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट है और यह कृषि क्षेत्र के लिए निरंतर उच्च विकास दर का आधार तैयार करेगा.
आधारभूत और डिजिटल बुनियादी ढांचे पर जोर बजट में आधारभूत और डिजिटल बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ पीपीपी मोड में कृषि प्रौद्योगिकियों के विकास से हम अगले 25 वर्षों में जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपटने में सक्षम होंगे. एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में फसल आकलन, भूमि रिकॉर्ड, कीटनाशकों और सूक्ष्म पोषक तत्वों के छिड़काव आदि के लिए 'किसान ड्रोन' के उपयोग पर जोर देने की घोषणा की गई है. यह पहल कृषि क्षेत्र के लिए गेम चेंजर साबित होगी. केन-बेतवा लिंक से सिंचाई क्षमता बढ़ाने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पूरी होगी केन-बेतवा नदी जोड़ परियोजना के कार्यान्वयन से सिंचाई क्षमता बढ़ाने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पूरी होगी. इस परियोजना पर पर कुल 44,605 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे 9 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई हो सकेगी. वित्त वर्ष 2022-23 के लिए इस प्रोजेक्ट के तहत 1,400 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है. नवीनतम मशीनरी अपनाने और एफपीओ लाने के लिए स्टार्टअप को सहयोग करने की घोषणा भी स्वागत योग्य है. कृषि क्षेत्र के लिए आवंटन बढ़ने से उम्मीद है कि पीपीपी मोड में नवीनतम प्रौद्योगिकियों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










