
'बजट सुनकर परेशान हो जाएगा चाइना...', संसद में फिर दिखा केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का अलग अंदाज
AajTak
लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ बोर्ड वाली जेपीसी रिपोर्ट पर जमकर हंगामा हुआ. दोनों जगह विपक्षी सांसदों ने खूब हंगामा किया. इसके साथ ही निर्मला सीतारमण ने न्यू इनकम टैक्स बिल पेश किया और स्पीकर ओम बिरला से इसे सदन की प्रवर समिति को भेजने का आग्रह किया. विपक्षी सदस्यों ने विधेयक को पेश किए जाने के चरण में विरोध किया, लेकिन सदन ने इसे पेश करने के लिए ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर दिया.
संसद में बजट सत्र के पहले भाग का गुरुवार को आखिरी दिन था. लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ बोर्ड वाली जेपीसी रिपोर्ट पर जमकर हंगामा हुआ. दोनों जगह विपक्षी सांसदों ने खूब हंगामा किया. इसके साथ ही निर्मला सीतारमण ने न्यू इनकम टैक्स बिल पेश किया और स्पीकर ओम बिरला से इसे सदन की प्रवर समिति को भेजने का आग्रह किया. विपक्षी सदस्यों ने विधेयक को पेश किए जाने के चरण में विरोध किया, लेकिन सदन ने इसे पेश करने के लिए ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर दिया.
इसको लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने अपने शायराना अंदाज में विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "2025-26 का ये नहीं है खाली बजट, ये है विकास का आईना. ये बजट सुनकर परेशान हो जाएगा चाइना. खड़गे जी मत छेड़ो मोदीजी के नैना, नहीं तो 2029 में भी हो जाएगा आपका रैना. बजट से खुश है मैन कॉमन, क्योंकि इसे पेश किया है हमारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण. अब तो टूट रहा है विपक्षी दल, मोदीजी के हाथ में है कल. हर घर में पहुंच रहा है नल से जल, मोदीजी ही निकाल सकते हैं समस्या का हल."
रामदास आठवले ने आगे कहा, "ये बजट कोई भी पार्टी का आदमी हो, सबके लिए है. कर्नाटक के लिए भी है, मध्य प्रदेश के लिए भी है, पश्चिम बंगाल के लिए भी है. इस बजट से जाग गई है गांव-गांव की गल्ली, बिना मतलब मत उड़ाओ हमारे बजट की खिल्ली. इस बजट से हो रही है मोदीजी की बल्ली-बल्ली, टूट रही है विपक्ष की कल्ली. पूरे देश की बोल रही है दादी, बहुत ही अच्छे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी."
लोकसभा 10 मार्च तक के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को 10 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई, बजट सत्र के पहले भाग में 112 प्रतिशत उत्पादकता दर्ज की गई. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने घोषणा की, "सदन की कार्यवाही 10 मार्च को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है."
बिरला ने कहा कि सत्र के दौरान उत्पादकता 112 प्रतिशत दर्ज की गई. राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बहस 17 घंटे और 23 मिनट तक चली, जिसमें 173 सांसदों ने उत्पादक चर्चा में भाग लिया. बजट पर बहस के दौरान, 170 सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया, जो 16 घंटे और 13 मिनट तक चली. बजट सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









