
बजट सत्र में कांग्रेस पेश करेगी हंगामा? जी-राम-जी कानून vs मनरेगा पर राहुल गांधी की बड़ी तैयारी
AajTak
मनरेगा पर कांग्रेस देशभर में आंदोलन खड़ा करने की कोशिश कर रही है. रायबरेली दौरे के बाद दिल्ली में आयोजित मनरेगा श्रमिक सम्मेलन में भी राहुल गांधी ने मुद्दे को जोर शोर से उठाने की कोशिश की. कांग्रेस अब संसद के बजट सत्र में भी ये मुद्दा उठाने की तैयारी में है.
जी राम जी कानून यानी Viksit Bharat – Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin) लागू होने के बाद से कांग्रेस ‘मनरेगा बचाओ‘ मुहिम चला रही है. कर्नाटक के बाद तमिलनाडु विधानसभा में भी जी राम जी कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया है. मनरेगा में कांग्रेस को एसआईआर जैसा पोटेंशियल लग रहा है. ये बात अलग है कि एसआईआर का मुद्दा बिहार चुनाव में नहीं चल पाया. ऐसे में मनरेगा को उत्तर प्रदेश में चुनावी मुद्दा बनाने की भी तैयारी है, जिसका संकेत राहुल गांधी के हाल के रायबरेली दौरे में मिला है.
और, मनरेगा के मामले में कांग्रेस कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों जैसा आंदोलन खड़ा करने की भी कोशिश कर रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि संसद के आने वाले बजट सत्र में भी मनरेगा के मुद्दे को जोर शोर से उठाया जाएगा.
रायबरेली में मनरेगा बचाओ चौपाल से लौटे राहुल गांधी का किसान रूप दिल्ली में भी देखने को मिला है. दिल्ली में रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय मनरेगा श्रमिक सम्मेलन में राहुल गांधी सिर पर पगड़ी बांधे और कुदाल लिए नजर आए. साथ में, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी पगड़ी बांधे और कुदाल लिए खड़े थे - राहुल गांधी ने सम्मेलन में देशभर से मजदूरों की लाई मिट्टी पौधों में डाली.
मनरेगा श्रमिकों ने देश भर से अपने अपने इलाके से मुट्ठी भर मिट्टी लाई थी, जो एक दूसरे से जोड़ने और आंदोलन को राष्ट्रीय स्वरूप देने की कोशिश थी. मनरेगा श्रमिक सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का मनरेगा को निरस्त करके महात्मा गांधी के नाम को लोगों की यादों से मिटाने की कोशिश है.
मनरेगा पर राहुल गांधी का ऐलान-ए-जंग
1. मनरेगा श्रमिक सम्मेलन में राहुल गांधी ने बताया कि मनरेगा गरीबों को अधिकार देने के लिए लाई गई योजना थी, जिसका मकसद जरूरतमंदों को काम देना था... ये स्कीम पंचायती राज के माध्यम से चलाई जानी थी... अधिकार शब्द महत्वपूर्ण था... सभी गरीबों को मनरेगा के तहत काम करने का अधिकार था... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी उस कॉन्सेप्ट को खत्म करना चाहते हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






