
बजट में मिले गिफ्ट से जेडीयू-टीडीपी गदगद, केसी त्यागी और सीएम नायडू ने दिए ये रिएक्शन
AajTak
यूनियन बजट 2024-25 में बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए मोदी सरकार द्वारा कई वित्तीय ऐलान और तोहफों की बारिश के बाद दोनों ही राज्यों की सत्ताधारी पार्टी गदगद है. जेडीयू जहां बजट में बिहार के लिए की गई घोषणाओं को आत्मनिर्भर बिहार बनने वाला फैसला बताया है वहीं आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी को थैंक्स कहा है.
यूनियन बजट 2024-25 में बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए मोदी सरकार द्वारा खजाना खोल दिए जाने से दोनों राज्यों की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू और टीडीपी गदगद है. बिहार के लिए की गई घोषणा का जेडीयू ने स्वागत किया और कहा कि ये बजट राज्य को "आत्मनिर्भर" बनने में मदद करेगा. वहीं आंध्र प्रदेश के लिए की गई घोषणाओं पर चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है.
बिहार में जेडीयू पार्टी प्रवक्ता के सी त्यागी ने एक्सप्रेसवे के लिए 26,000 करोड़ रुपये से अधिक के आवंटन और बाढ़ को कम करने के कदमों के लिए 11,500 करोड़ रुपये के बजट के माध्यम से बिहार के "विशेष वित्तीय सहायता" की सराहना की.
उन्होंने कहा कि राज्य में नए हवाई अड्डे और मेडिकल कॉलेज के अलावा गंगा नदी पर दो नए पुलों की घोषणा की गई है. त्यागी ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नालंदा विश्वविद्यालय के विकास और नालंदा-राजगीर कॉरिडोर सहित पर्यटन स्थलों के विकास के लिए कदमों की भी घोषणा की.
त्यागी ने कहा, गया कोलकाता-अमृतसर कॉरिडोर का मुख्यालय होगा. उन्होंने कहा कि बिहार को तीन नये एक्सप्रेसवे भी दिए गए हैं जो राज्य को विकास की तरफ ले जाएगा. उन्होंने कहा कि बजट में राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को विकसित करने और फाइनेंशियल संस्थानों से ऋण के लिए बिहार सरकार की कोशिशों में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया है.
बता दें कि एक दिन पहले ही लिखित जवाब में मोदी सरकार ने कहा था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना संभव नहीं है, अब इसके बाद बिहार को बड़ी वित्तीय मदद देने का ऐलान इस बजट में किया गया है.
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में बिहार को कई सौगात मिली हैं. इनमें 26 हजार करोड़ रुपये के तीन एक्सप्रेस-वे, 21 हजार करोड़ रुपये का 2400 मेगावाट का एक पावर प्लांट, मेडिकल कॉलेज और कई एयरपोर्ट शामिल हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







