
'बजट में बिजी हूं, वक्त चाहिए', मनीष सिसोदिया ने CBI को लिखी चिट्ठी, दिल्ली शराब नीति में होनी है पूछताछ
AajTak
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) से पूछताछ के लिए 1 हफ्ते का समय देने की मांग की है. CBI ने उन्हें 'दिल्ली शराब नीति' से जुड़े मामले में आज पूछताछ के लिए बुलाया था.
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) से पूछताछ के लिए 1 हफ्ते का समय देने की मांग की है. CBI ने उन्हें 'दिल्ली शराब नीति' से जुड़े मामले में आज पूछताछ के लिए बुलाया था.
सिसोदिया ने पत्र लिखकर सीबीआई से 27 फरवरी तक का समय मांगा है. उन्होंने पत्र में कहा है कि वे फरवरी के अंत तक जांच के लिए आ सकेंगे. अभी दिल्ली के बजट के लिहाज से टाइम अहम है.
मनीष सिसोदिया ने बताया है कि उन्हें एक दिन पहले 18 फरवरी को सीबीआई ने शराब नीति की जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा था. इस पर सिसोदिया ने सीबीआई से अनुरोध किया है कि दिल्ली का वित्त मंत्री होने के नाते इस समय उनके लिए एक-एक दिन गंभीर हैं, वे दिल्ली के बजट को फाइनल करने में जुटे हैं.
सिसोदिया ने आगे कहा कि वे 24 घंटे लगकर दिल्ली का बजट फरवरी के अंत तक फाइनल कर रहे हैं. ताकि केंद्र सरकार के पास अप्रूवल के लिए भेजा जा सके. केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही दिल्ली विधानसभा में बजट पेश होता है. फरवरी का आखिरी हफ्ता होने के कारण एक-एक दिन गंभीर है. बजट की तैयारी अंतिम चरण में हैं.
दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा कि फरवरी के अंत में या इसके बाद जब भी सीबीआई कोई तारीख तय करेगी, वे सीबीआई के सवालों का जवाब देना चाहेंगे. वे पूरे मामले को क्लियर करना चाहते हैं.
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने हमेशा जांच में सहयोग किया है. आगे भी पूरा सहयोग रखूंगा. बजट के लिहाज से एक एक दिनों गंभीर है. अगर बजट बनाने में कुछ डिस्टर्ब होता है तो दिल्ली का बजट तैयार करने और फाइनल करने में दिक्कत हो सकती है. इसलिए फरवरी के अंत में या फरवरी के बाद सीबीआई कभी भी बुलाती है तो मुझे खुशी होगी. सीबीआई के सारे सवालों का जवाब दूंगा.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








