
बच्चों संग बच्चे बने Ranveer Singh, Jayeshbhai Jordaar के गाने पर किया डांस, Video
AajTak
पिछले कुछ दिनों से रणवीर ‘जयेशभाई जोरदार’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे थे. वहीं अब फिल्म रिलीज होने के बाद उन्हें बच्चों संग मस्ती करते देखा गया. सोशल मीडिया पर वायरल रणवीर का ये वीडियो जुहू के एक थिएटर का है
इन दिनों रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’(Jayeshbhai Jordaar) को लेकर चर्चा में हैं. ‘जयेशभाई जोरदार’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रणवीर की फिल्म को फैंस का मिला-जुला रिसपॉन्स मिल रहा है. इसी बीच रणवीर का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है.
बच्चों संग रणवीर की मस्ती पिछले कुछ दिनों से रणवीर ‘जयेशभाई जोरदार’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे थे. वहीं अब फिल्म रिलीज होने के बाद उन्हें बच्चों संग मस्ती करते देखा गया. सोशल मीडिया पर वायरल रणवीर का ये वीडियो जुहू के एक थिएटर का है, जहां ‘जयेशभाई जोरदार’ की स्क्रीनिंग की गई थी. फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान रणवीर बच्चों के साथ हंसते-खेलते देखे गये.
जब 17 साल की मुमताज को शम्मी कपूर ने किया प्रपोज, इस वजह से किया शादी से इनकार
इस दौरान रणवीर ने ना सिर्फ बच्चों के साथ खूब सारी बातें कीं, बल्कि ‘फायरक्रैकर’ गाने पर जमकर डांस भी किया है. रणवीर के साथ सारे बच्चे काफी खुश दिख रहे हैं. बच्चों और रणवीर के चेहरे की मुस्कान देख कर एक्टर के फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. बातें और डांस करने के साथ-साथ रणवीर ने बच्चों के साथ केक काटकर खुशी भी सेलिब्रेट की.
करण कुंद्रा ने खरीदा 20 करोड़ का फ्लैट! सी-फेसिंग ड्रीम हाउस में है प्राइवेट लिफ्ट-स्विमिंग पूल
13 मई को रिलीज हुई ‘जयेशभाई जोरदार’ दिव्यांग ठक्कर द्वारा निर्देशित है. फिल्म की कहानी भी दिव्यांग ठक्कर ने ही लिखी है. ‘जयेशभाई जोरदार’ में रणवीर ने जयेशभाई पटेल नामक शख्स का किरदार निभाया है. राज फिल्म्स प्रोडक्शन तले बनी फिल्म की कहानी कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित है. रणवीर सिंह के साथ फिल्म में शालिनी पांडे ने भी लीड रोल अदा किया है. इन दोनों के अलावा रत्ना पाठक और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में हैं.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










