
बच्चे कर रहे थे भगत सिंह के नाटक का अभ्यास, 10 साल के मासूम के गले में कस गया फंदा, मौत
Zee News
गले में फंदा कसने की वजह से 10 साल के मासूम की जान चली गई और साथ में खेल रहे बच्चों को पता भी नहीं चला सका. उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कुंवरगांव थाना इलाके के बाबट गांव की घटना.
बदायूंः उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कुंवरगांव थाना इलाके के बाबट गांव से एक निहायत ही मनहूस खबर है. यहां जुमेरात को भगत सिंह का किरदार निभाते-निभाते गले में फंदा कसने की वजह से एक 10 साल के मासूम की मौत हो गई. हैरत की बात यह है कि साथ में खेल रहे दूसरे बच्चों को पता भी नहीं चल सका कि उस बच्चे की मौत आखिर किस वक्त हुई. हालांकि इस मामले में बच्चे के परिवार वालों ने कोई कार्रवाई न करने की बात कहते हुए लाश का अंतिम संस्कार कर दिया है. सभी बच्चे प्राइमरी से स्कूल के छात्र जराया के मुताबिक, जुमेरात की दोपहर कुछ बच्चे एक घर में खेल रहे थे, जिसमें उस घर के मालिक भूरा का भी 10 साल के बेटा शिवम बच्चों के साथ खेल रहा था. दरअसल, ये बच्चे 15 अगस्त के लिए शहीद भगत सिंह पर नाटक मंचन की प्रैक्टिस कर रहे थे, जिसमें शिवम ने जिद करके भगत सिंह का किरदार निभाया. गांव के बच्चे प्राइमरी स्कूल के छात्र हैं, जबकि शिवम अभी स्कूल भी नहीं जाता था लेकिल उसके जिद करने पर बच्चों ने उसे खेल में शामिल कर लिया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








