
बच्ची को मिले ट्रक भर Free Chips, मालिक को लिखी थी दिल छूने वाली चिट्ठी
AajTak
हाल में स्कॉटलैंड के एडिनबर्घ की एक 10 साल सकी बच्ची को एक चिप्स की कंपनी ने ट्रक भरकर चिप्स भेजे हैं. बच्ची नेे कंपनी को सिर्फ एक खत लिखा था जिसके बदले में उसे ये सरप्राइज मिला है.
स्कॉटलैंड के एडिनबर्घ की एक 10 साल सकी बच्ची को एक चिप्स की कंपनी ने ट्रक भरकर चिप्स भेजे हैं. टेलर स्नैक्स नाम की चिप्स कंपनी ने उसे ये सारे चिप्स पूरी तरह से मुफ्त दिए हैं. दरअसल ग्रेस नाम की इस बच्ची को चिप्स का एक खास फ्लेवर बहुत पसंद था. अब हुआ यूं कि कंपनी ने ये फ्लेवर अचानक ही सिर्फ गर्मियों के मौसम के लिए बनाना बंद कर दिया. कंपनी इसे केवल सर्दियों में जारी करना चाहती थी. बच्ची कई सारे स्टोर्स में उन्हें ढूंढने गई लेकिन उसे ये चिप्स नहीं मिले तो उसने इसका हल निकालने के बारे में सोचा.
मैनेजिंग डायरेक्टर को लिखा था ऐसा खत
बच्ची ने सीधे टेलर्स स्नैक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर जेम्स टेलर को एक पत्र लिखा और बताया कि कैसे उसे और उसके परिवार के चिप्स का मैकीज हैगीस और ब्लैक पेपर फ्लेवर पसंद है. बच्ची ने खत में लिखा था- 'डियर टेलर क्रिस्प्स और जेम्स टेलर, मुझे मैकीज हैगीस क्रिस्प पसंद है. मुझे अच्छा लगेगा अगर आप उसे पूरा साल मार्केट में रखें न कि खास मौसम में. क्योंकि मुझे वो पसंद हैं और मेरे परिवार को भी. मैं उम्मीद करती हूं कि आप इसे साल भर के लिए मार्केट में रखेंगे. अगर आप ऐसा कर दें तो शुक्रिया और अगर नहीं तो मैं दुखी हो जाऊंगी.'
दिल को छू गया बच्ची की खत
बच्ची ने नीचे अपना नाम और एड्रेस लिखा और ढेर सारे स्टीकर चिपकाए. बच्ची का ये खत था कि इसने जेम्स के दिल को छू लिया और उन्होंने इन खास चिप्स को साल भर के लिए मार्केट में जारी कर दिया. साथ ही उन्होंने बच्ची के लिए एक ट्रक भरकर मैकीज हैगीस क्रिस्प उसके घर पर भेजे. साथ ही उसे टेलर फैक्ट्री के एक टूर का फ्री टिकट भी मिला.
क्रिएटिविटी और कम्युनिकेशन की पावर

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











