
बच्चियों-महिलाओं के 13,000 न्यूड वीडियो... पत्नी की शिकायत पर अमेरिका में गिरफ्तार हुआ भारतीय डॉक्टर
AajTak
अमेरिका में भारतीय डॉक्टर को बच्चियों और महिलाओं की न्यूड फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वह 2011 में वर्क वीजा पर अमेरिका पहुंचा था और कई अस्पतालों में काम किया. एजाज पर बाथरूम, चेंजिंग एरिया और अन्य स्थानों पर हिडेन कैमरे लगाने के आरोप हैं, जिससे 13,000 वीडियोज बरामद हुए.
अमेरिका में एक भारतीय डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि वह बच्चियों और महिलाओं की न्यूड फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किया करता था. इस संबंध में उस पर दस अलग-अलग मामलों में केस दर्ज किया गया है और दो मिलियन डॉलर का बॉन्ड लगाया गया है.
पुलिस ने जांच के दौरान उसका एक हार्ड ड्राइव और 15 एक्सटर्नल डिवाइस बरामद किया, जिसमें बताया गया कि 13,000 वीडियोज थे. इंटरनल मेडिसिन में स्पेशलाइज्ड डॉक्टर की पहचान ओमैर एजाज के रूप में हुई है, जो 2011 में वर्क वीजा पर अमेरिका पहुंचा था. उन्होंने मिशिगन के सिनाई ग्रेस अस्पताल में अपना रेजिडेंसी पूरा किया और बाद में वह अलबामा शिफ्ट कर गया था.
यह भी पढ़ें: 'ब्लाइंड डेट, अजीब वॉयस मेल और फिर मुलाकात', कमला हैरिस के पति ने सुनाई अपनी लव स्टोरी
पुलिस ने 8 अगस्त को डॉक्टर को किया अरेस्ट
इंटरनल मेडिसिन में प्रैक्टिस जारी रखने के लिए 2018 में मिशिगन के ओकलैंड काउंटी लौट आया था. उसने अलग-अलग अस्पताल में काम किया है. एजाज को 8 अगस्त को बाथरूम, चेंजिंग एरिया, अस्पताल के कमरों और यहां तक कि अपने घर में भी कथित तौर पर हिडेन कैमरे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
नग्न अवस्थाओं में रिकॉर्ड किए फोटो-वीडियोज

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








