
बचपन वाला Mario... बच्चे ने कार्ड बोर्ड से बना दिया कंप्यूटर गेम, दिल खुश कर देगा टैलेंट
AajTak
वायरल वीडियो में एक बच्चा वीडियो गेम Mario खेल रहा है. वीडियो में वह Mario की एक पूरी स्टेज पार कर लेता है लेकिन हैरानी की बात है कि कम्प्यूटर गेम नहीं बल्कि कार्डबोर्ड से बनाया हुआ गेम है.
दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है. आए दिन लोगों की ऐसी क्रिएटिविटी देखने को मिलती है जो हैरान कर देती है. हाल में कथित तौर पर वेनेजुएला के एक बच्चे का एक वीडियो वायरल हुआ है.
इसमें बच्चा वीडियो गेम Mario खेल रहा है. वीडियो में वह Mario की एक पूरी स्टेज पार कर लेता है. लेकिन हैरान की बात है कि बच्चा न तो मोबाइल पर खेल रहा है और न ही कंप्यूटर पर बल्कि वह पूरा गेम कार्डबोर्ड पर बोतल के ढक्कन से बने बटनों की मदद से खेल रहा है.
जी हां, बच्चे ने वाकई मारियो की पूरी एक स्टेज कार्डबोर्ड पर बनाई है जिसमें सब कुछ रियल गेम जैसा ही है. इसके लिए उसे कागज, कलर और धागे के अलावा ढेर सारा दिमाग और मेहनत लगाई है. इस वीडियो को ट्विटर पर @gunsnrosesgirl3 नाम की आईडी से शेयर किया गया है और इसके कैप्शन में लिखा है- वेनेजुएला के एक बच्चे ने कार्डबोर्ड से कंप्यूटर गेम बनाया है.
वीडियो पर लोगों ने ढेरों कमेंट किए हैं. किसी ने कहा - बचपन याद दिला दिया तुमने तो. वहीं किसी और ने कहा- बच्चे के टैलेंट और मेहनत को मानना पड़ेगा. एक शख्स ने कहा- जिनके पास अधिक पैसे और सुविधाएं नहीं होतीं उनके अंदर से इसी तरह टैलेंट उभरता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










