
बचपन की दोस्ती, साथ में पढ़ाई और फिर की शादी; IPS पति की बॉस बनीं DCP पत्नी
Zee News
आईपीएस अफसर अंकुर अग्रवाल (Ankur Aggrawal) और उनकी पत्नी वृंदा शुक्ला (Vrinda Shukla) की कहानी बिल्कुल फिल्मी है. दोनों बचपन के दोस्त हैं और साथ में पढ़ाई की थी. इसके बाद दोनों आईपीएस अफसर बने और फिर शादी कर लिया.
नई दिल्ली: अक्सर कहा जाता है कि पत्नी घर की बॉस होती हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के नोएडा में आईपीएस अफसर अंकुर अग्रवाल (Ankur Aggrawal) की पत्नी वृंदा शुक्ला (Vrinda Shukla) ऑफिस में भी उनकी बॉस हैं. अंकुल अग्रवाल और वृंदा शुक्ला की कहानी बिल्कुल फिल्मी है. दोनों बचपन के दोस्त हैं और साथ में पढ़ाई की थी. इसके बाद दोनों आईपीएस अफसर बने और फिर साल 2019 में शादी कर लिया. उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (Noida) जिले में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद वृंदा शुक्ला (Vrinda Shukla) को पुलिस उपायुक्त (DCP) गौतमबुद्ध नगर बनाया गया और डीसीपी महिला सुरक्षा के पद पर तैनात हैं. वहीं अंकुर अग्रवाल (Ankur Aggrawal) को अपर पुलिस उपायुक्त (एडिशनल डीसीपी) बनाया गया था.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








