
बग्गा पर बवाल के बीच कुमार विश्वास की एंट्री, भगवंत मान को बोले- पगड़ी संभाल जट्टा
AajTak
तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस बुधवार को गिरफ्तार किया. बग्गा के खिलाफ अपराधिक मामला आम आदमी पार्टी के नेता डॉक्टर सनी सिंह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद पंजाब पुलिस तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की तलाश में थी.
दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर सियासी हंगामा छिड़ गया है. एक तरफ बीजेपी बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है तो दूसरी तरफ कभी AAP के नेता रहे कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने भगवंत मान को नसीहत दी है.
कुमार विश्वास ने ट्वीट करके कहा, 'प्रिय छोटे भाई @BhagwantMann खुद्दार पंजाब ने 300 साल में, दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताकत से कभी नहीं खेलने दिया. पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है किसी बौने दुर्योधन को नहीं. पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों व उनकी पुलिस का अपमान मत करो. पगड़ी सम्भाल जट्टा.' अपने ही ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कुमार विश्वास ने फिर लिखा- “स्वारथु सुकृत न श्रम वृथा ,देखी बिहंग बिचार, बाज पराए पाणि पर तू पच्छीनु न मार...”
इससे पहले कुमार विश्वास पर भी पंजाब पुलिस ने केस दर्ज किया था. पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को लेकर एक बयान दिया था. कुमार विश्वास ने दावा किया था कि केजरीवाल ने उनसे बातचीत में कहा था कि एक दिन या तो वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री. यह बयान पंजाब चुनाव में मुद्दा भी बना था.
हालांकि इस मामले में कुमार विश्वास को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने राहत दे दी है. उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाने का फैसला हाई कोर्ट ने लिया है. कुमार विश्वास के खिलाफ धारा 153, 153ए, 505, 505 (2), 116 के साथ धारा 143, 147, 323 (हमला), 341, 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था.
क्यों हुई है बग्गा की गिरफ्तारी?
तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया. बग्गा के खिलाफ अपराधिक मामला आम आदमी पार्टी के नेता डॉक्टर सनी सिंह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद पंजाब पुलिस तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की तलाश में थी. पंजाब पुलिस बग्गा की तलाश में पहले भी दिल्ली आई थी, लेकिन तब जवानों को बैरंग लौटना पड़ा था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











