
बगल में केजरीवाल के लिए खाली कुर्सी! पदभार संभालकर बोलीं आतिशी- जिस तरह भरतजी ने खड़ाऊं रखकर...
AajTak
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने पदभार संभाल लिया है. कमान संभालने के साथ ही उन्होंने यह भी तय कर दिया है कि भले ही सीएम की कुर्सी पर वह काबिज हैं, लेकिन सर्वोच्च स्थान पर अरविंद केजरीवाल ही रहेंगे. सोमवार को सीएम की कुर्सी संभालने के साथ ही आतिशी ने कहा,'जिस तरह भरत जी ने खड़ाऊ रखकर सिंहासन संभाला उसी तरह मैं सीएम की कुर्सी संभालूंगी.' इस दौरान उनके बगल में एक खाली कुर्सी भी नजर आई.
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने पदभार संभाल लिया है. कमान संभालने के साथ ही उन्होंने यह भी तय कर दिया है कि भले ही सीएम की कुर्सी पर वह काबिज हैं, लेकिन सर्वोच्च स्थान पर अरविंद केजरीवाल ही रहेंगे. सोमवार को सीएम की कुर्सी संभालने के साथ ही आतिशी ने कहा,'जिस तरह भरत जी ने खड़ाऊ रखकर सिंहासन संभाला उसी तरह मैं सीएम की कुर्सी संभालूंगी.' इस दौरान उनके बगल में एक खाली कुर्सी भी नजर आई.
आतिशी ने कहा,'आज मेरे मन में भरत की व्यथा है. भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जबतक दिल्ली वाले उनकी ईमानदारी साबित नहीं करते वो कुर्सी पर नहीं बैठेंगे और इस्तीफा दे दिया. दिल्ली के लोग दोबारा अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएंगे.'

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









