
बंबीहा गैंग ने लॉरेंस के खास शूटर को गोलियों से भूना, फिर लाश को जलाया, कहा- बदला ले लिया
AajTak
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खास शूटर राजन की हत्या कर दी गई है. शव को जलाकर हरियाणा के यमुनानगर में ठिकाने लगाया गया है. राजन कुरुक्षेत्र का रहने वाला था. उसे लॉरेंस बिश्नोई का खास शूटर माना जाता था. बंबीहा गैंग के शूटर्स ने हरियाणा के यमुनानगर में पहले उसे गोली मारी, फिर शव को आग के हवाले कर दिया.
बंबीहा गैंग ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के खास शूटर राजन की हत्या कर दी है. इसके बाद शव को जलाकर हरियाणा के यमुनानगर में ठिकाने लगाया गया है. राजन लॉरेंस गैंग का खास शूटर बताया जाता है. इसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इस वारदात को अंजाम देने के बाद बंबीहा गैंग (Bambiha Gang) ने एक पोस्ट भी किया है.
बताते चलें कि राजन कुरुक्षेत्र का रहने वाला था. उसे लॉरेंस बिश्नोई का खास शूटर माना जाता था. बंबीहा गैंग के शूटर्स ने हरियाणा के यमुना नगर में पहले उसे गोलियां मारी, फिर शव को आग के हवाले कर दिया. कहा जा रहा है कि आतंकी गैंगस्टर अर्श डल्ला के इशारे पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है. हरियाणा पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ये भी पढ़ें- जालंधर में दबोचे गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 गुर्गे, सुबह-सुबह एनकाउंटर से थर्राया शहर
कहा जा रहा है कि विदेश में बैठकर बंबीहा गैंग की कमान संभाल रहे गैंगस्टर लकी पटियाल और कनाडा में बैठे गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला ने बिश्नोई गैंग के शूटर राजन की हत्या करवाई है. इस गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर हत्या करने की जिम्मेदारी भी ली है.
'सुक्खा के मर्डर का बदला ले लिया, जल्द सबका हिसाब होगा'
बंबीहा गैंग ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी को चैलेंज करते हुए पोस्ट में लिखा है- सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) को बिना कसूर के मारा. कनाडा में सुक्खा दुनुके को भरोसे में लेकर उसकी हत्या करवाई. हमने सुक्खा के मर्डर का बदला ले लिया. जल्द सबका हिसाब होगा.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







