
बंगाल: 'Didi O Didi' वाला दादा कहां गया? पीएम मोदी पर नेताओं का तंज, अखिलेश बोले- जिओ दीदी
AajTak
बंगाल से टीएमसी की लोकसभा सांसद काकोली घोष ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल किए गए पीएम मोदी के 'दीदी ओ दीदी' वाले जुमले पर पलटवार किया है.
विधानसभा चुनाव की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का ग्राफ भी उतना ही ऊंचा होता जा रहा है. दोपहर साढ़े बारह बजे तक रुझानों में टीएमसी 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त के साथ शानदार जीत की तरफ आगे बढ़ती दिखाई दे रही है. इन नतीजों से पार्टी कार्यकर्ता जश्न में हैं तो पार्टी नेताओं का जोश भी हाई हो चला है. “Didi O Didi” बोलनेवाला दादा कहाँ गया? #Resign_PM_Modi #दादागिरि नहीं चलेगा यार । यै বাংলা है “ बगाँल” नहीं ।জয় বাংলা!!!@MamataOfficial @abhishekaitc @derekobrienmp
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










