
बंगाल: BJP प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार अरेस्ट, हिंसा प्रभावित इलाके में जाते समय हुई गिरफ्तारी
AajTak
प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को बीजेपी दफ्तर फूंक दिया. सुकांत मजूमदार पंचला जाने के लिए निकले थे, पहले उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया. फिर गिरफ्तार कर लिया गया.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को द्वितीय हुगली सेतु पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सुकांत मजूमदार को पहले उनके घर पर हाउस अरेस्ट किया गया था. जहां से वह पुलिस का घेरा तोड़ कर निकल गए थे. बाद में हावड़ा के पंचला जाने के क्रम में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी गिरफ्तारी हावड़ा के हिंसा प्रभावित इलाके में जाते समय हुई.
शुरुआत में उन्हें पुलिस ने मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने से रोक दिया था. इसके बाद उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया था. हावड़ा के पंचला शहर के लिए जाते समय राज्य भाजपा प्रमुख ने अपने आवास के बाहर लगे बैरिकेड्स तोड़ दिए.
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने सड़कों और रेल की पटरियों को अवरूद्ध कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी दफ्तर भी फूंक दिया. सुकांत मजूमदार पंचला जाने के लिए निकले थे, पहले उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया. फिर बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.
शुक्रवार को रेल रूट किया था ठप गृह मंत्रालय की ओर से शुक्रवार की नमाज से पहले सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया था. गृह मंत्रालय ने नूपुर की टिप्पणी के बाद उपजे तनाव को देखते हुए एडवाइजरी जारी की थी. शुक्रवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के एस आनंद ने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा चेंगेल स्टेशन पर प्रदर्शन किए जाने के कारण हावड़ा खड़गपुर मार्ग पर लोकल व लंबी दूरी की गाड़ियां खड़ी होने से यातायात प्रभावित हुईं. इसके बाद यात्रियों को विभिन्न स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ा.
धारा 144 लागू की गई पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शुक्रवार को कई जगहों पर धारा 144 लागू की गई. खास तौर पर हावड़ा के उलूबेरिया, पांचला, डोमजुर जैसे इलाकों में अगले तीन दिन तक धारा 144 लागू की गई है. नोटिफिकेशन के मुताबिक यहां कई इलाकों में भारी गड़बड़ी और शांति भंग करने की कोशिश के बाद धारा 144 लगाई गई.
हावड़ा में विरोध प्रदर्शन पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शुक्रवार को नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शनकारियों ने हावड़ा में नेशनल हाइवे और हावड़ा - खड़गपुर रेलवे लाइन ब्लॉक कर दी. हावड़ा के अलुबेरिया के नरेंद्र मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी और पुलिस की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. अलुबेरिया इलाके में बीजेपी दफ्तार को भी आग के हवाले कर दिया गया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











