
बंगाल: होटल के कमरे में 'रहस्यमय' परिस्थितियों में डॉक्टर मौत, जांच में जुटी पुलिस
AajTak
मृतक डॉक्टर दीप्रो भट्टाचार्य झारग्राम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सीनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत थे. सूत्रों के मुताबिक वे झारग्राम शहर में एक होटल की पांचवीं मंजिल पर किराए पर रह रहे थे. संदेह तब पैदा हुआ जब सुबह से कई बार फोन करने के बावजूद होटल प्रशासन को उनसे कोई जवाब नहीं मिला.
पश्चिम बंगाल के झारग्राम में गुरुवार को एक होटल में डॉक्टर का शव मिलने से हड़कंप मच गया. होटल प्रशासन ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके आधार पर होटल में पहुंची पुलिस ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो डॉक्टर का शव अंदर पड़ा था. पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
मृतक डॉक्टर दीप्रो भट्टाचार्य झारग्राम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सीनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत थे. सूत्रों के मुताबिक वे झारग्राम शहर में एक होटल की पांचवीं मंजिल पर किराए पर रह रहे थे. संदेह तब पैदा हुआ जब सुबह से कई बार फोन करने के बावजूद होटल प्रशासन को उनसे कोई जवाब नहीं मिला. काफी देर तक न तो वे कमरे से बाहर आए और न ही कमरे के अंदर से कोई जवाब दिया.
इसके बाद होटल कर्मचारियों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी. पुलिस जब होटल के कमरे के अंदर घुसी तो डॉक्टर का शव बिस्तर पर पड़ा मिला. इसके बाद झारग्राम थाने की पुलिस ने शव को उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार शव के पास से एक सुसाइड नोट और इंजेक्शन की एक सिरिंज भी बरामद हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
डॉ. दीप्रो भट्टाचार्य ने 2023 में एसआर एनेस्थीसिया झारग्राम मेडिकल कॉलेज से एनेस्थीसिया में एमडी की डिग्री हासिल की. झारग्राम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनुरूप पाखीरा ने कहा, "मुझे उनके दोस्तों से पता चला कि वह मानसिक अवसाद से पीड़ित थे. मौत का असली कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है."
(झारग्राम से देबेन तिवारी के इनपुट के साथ)

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











