
बंगाल विधानसभा के PAC के अध्यक्ष नियुक्त हुए मुकुल रॉय, BJP ने किया वॉकडाउट, भड़के शुभेंदु अधिकारी ने कही ये बात
ABP News
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि नियमों के अनुसार सामान्यत: किसी विपक्षी विधायक को पीएसी का अध्यक्ष चुना जाता है, लेकिन TMC ने नियम का दुरुपयोग करते हुए रॉय को अध्यक्ष बनवाया है.
भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में लौटे वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय को शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया. इस फैसले के विरुद्ध विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने विधानसभा से वॉकआउट किया. इसके बाद भड़के शुभेंदु अधिकारी ने कहा स्पीकर ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए मुकुल रॉय को लोक लेखा समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने का ऐलान किया है. ऐसा पहली बार है जब कोई विपक्षी दलों का नाम अध्यक्ष के लिए चयन नहीं किया गया.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












