
बंगाल में BJP नेता के खिलाफ यौन शोषण की FIR, पार्टी कार्यकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप
AajTak
पश्चिम बंगाल में मनीष बिस्सा बीजेपी आईटी सेल के सदस्य हैं. उन्होंने बीजेपी नेता और लीगल सेल के प्रमुख लोकनाथ चटर्जी के खिलाफ चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. बिस्सा ने थाने में शिकायती पत्र दिया है, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है. बिस्सा ने शिकायत में आरोप लगाया है कि लोकनाथ चटर्जी ने सिक्किम की यात्रा के दौरान उनका यौन उत्पीड़न किया.
पश्चिम बंगाल में बीजेपी के लीगल सेल के हेड के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. पीड़ित युवक बीजेपी का ही कार्यकर्ता है. उसका आरोप है कि पार्टी के नेता ने उसका यौन शोषण किया और बंधक बनाकर मारपीट की है. इसके साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है. इस संबंध में पोस्ता थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.
बता दें कि पश्चिम बंगाल में मनीष बिस्सा बीजेपी आईटी सेल के सदस्य हैं. उन्होंने बीजेपी नेता और लीगल सेल के प्रमुख लोकनाथ चटर्जी के खिलाफ चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. बिस्सा ने थाने में शिकायती पत्र दिया है, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है. बिस्सा ने अपनी पुलिस शिकायत में आरोप लगाया है कि लोकनाथ चटर्जी ने सिक्किम की यात्रा के दौरान उनका यौन उत्पीड़न किया और उनके साथ मारपीट की.
सिक्किम में चट्टान से फेंकने की धमकी दी गई
बिस्सा ने इस संबंध में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी पत्र लिखा है. बिस्सा ने आगे दावा किया कि सिक्किम में यौन शोषण के बाद धमकी दी गई थी कि अगर किसी को बताया कि चट्टान से नीचे फेंक देंगे. इससे वह डर गए और कुछ दिन तक चुप रहे. कोलकाता लौटने के बाद उन्होंने लोकनाथ चटर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. कोलकाता पुलिस ने बिस्सा का बयान दर्ज किया है.
चटर्जी समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस
मनीष बिस्सा ने जो पत्र दिया है, उसमें सिक्किम दौरे की घटनाओं की डिटेल में जानकारी दी गई है. फिलहाल, पोस्ता थाना पुलिस ने बीजेपी नेता लोकनाथ चटर्जी, राकेश कुमार राहुल और बिनोद सिंह समेत 4 लोगों के खिलाफ धारा 120बी/323/342/506(ii)/295A/377/511 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पीड़ित के बयान दर्ज किए हैं. जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







