
बंगाल में नए दोस्त बनाने की तैयारी में ओवैसी
AajTak
असदुद्दीन ओवैसी का बंगाल में फुरफुरा शरीफ दरगाह के पीरजादा अब्बास सिद्दीकी के इंडियन सेक्युलर फ्रंट से हो सकता है गठबंधन. लेकिन ओवैसी असम, तमिलनाडु और केरल की चुनावी जंग से दूर रहेंगे.
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पुलिस के मना करने के कारण कोलकाता के मटियाबुर्ज इलाके में 25 फरवरी को पश्चिम बंगाल में अपनी पहली रैली आयोजित करने से वंचित रह गए. लेकिन इन जैसे अड़ंगों के बावजूद वे अपनी पार्टी की पहचान पूरे भारत में फैलाने के लिए सधे हुए कदमों से आगे बढ़ रहे हैं. पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव और फरवरी के आखिरी हफ्ते में गुजरात नगर निगम चुनाव में कामयाबी से अपनी मौजूदगी दर्ज कराने से उनके हौसले बुलंद हैं. एआइएमआइएम ने अहमदाबाद के निकाय चुनाव में खाता खोलने के लिहाज से बेहतर प्रदर्शन किया. पार्टी को सात सीटों पर कामयाबी मिली. चुनावी नतीजों से पता चलता है कि पार्टी के अल्पसंख्यक अधिकारों और अवसरों की बात उठाने का मुस्लिम समुदाय पर असर हुआ है. एआइएमआइएम के फायरब्रांड अध्यक्ष ओवैसी ने प्रचार के वास्ते अहमदाबाद में एक बड़ी सभा को संबोधित भी किया था.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










