
बंगाल पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों को डिटेन किया, अल-कायदा के लिए काम करने का आरोप
AajTak
बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है. दोनों पर आतंकी संगठन अल-कायदा के लिए काम करने का आरोप है. सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर शाम करीब 8 बजे दोनों को हिरासत में लिया गया है.
बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है. दोनों पर आतंकी संगठन अल-कायदा के लिए काम करने का आरोप है. सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर शाम करीब 8 बजे दोनों को हिरासत में लिया गया है.
एसटीएफ ने दोनों को नॉर्थ 24 परगना जिले के बारासात शहर के सासन थाना क्षेत्र के खारीबाड़ी इलाके से हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी अल-कायदा के भारतीय उपमहाद्वीप में एक्टिव संगठन AQIS के सक्रिय सदस्य हो सकते हैं.
STF से जुड़े सूत्रों के मुताबिक हिरासत में लिए गए आरोपियों का नाम अब्दुल रकीब सरकार उर्फ हबीबुल्लाह और काजी अहसान उल्लाह उर्फ हसन है. हबीबुल्लाह दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर और हसन हुगली जिले के आरामबाग का रहने वाला है.
(रिपोर्ट: राजेश साहा)

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











