
बंगाल: पंचायत चुनाव से पहले बीरभूम में NIA की रेड, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
AajTak
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले जारी हिंसा को देखते हुए एनआईए ने बीरभूम जिले में रेड डाली. टीएमसी प्रत्याशी के गोदामों पर आठ घंटे तक चली इस रेड में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं.
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा के दौर जारी है. इसको देखते हुए बीरभूम जिले के नलहाटी ब्लॉक में बुधवार सुबह एनआईए ने छापेमारी की है. इसमें टीएमसी उम्मीदवार के अवैध गोदान से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है.
जानकारी के मुताबिक, टीएमसी प्रत्याशी के उस गोदाम से विस्फोटक सामग्री के अलावा काउंटी निर्मित पिस्तौल, गोला-बारूद और आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. आठ घंटे तक चले इस लंबे तलाशी अभियान के बाद एनआईए ने हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक जब्त कर लिए हैं.
एनआईए सूत्रों का दावा है कि अवैध गोदाम का स्वामित्व मनोज घोष नामक व्यक्ति के पास है, जो आगामी पंचायत चुनाव के लिए टीएमसी उम्मीदवार भी है. सूत्र ने आजतक को बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है, लेकिन उसे जल्द ही एनआईए के जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए नोटिस दिया जाएगा. एनआईए ने बीरभूम जिले में दो स्थानों पर अवैध गोदामों पर छापेमारी की.
आरोपी मनोज घोष बहादुरपुर गांव में टीएमसी का सक्रिय नेता है. पंचायत चुनाव में पार्टी ने उसे प्रत्याशी बनाया है. पूरे गांव में उसके समर्थन में ढेरों पोस्टर लगे हुए हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











