
बंगाल: पंचायत चुनाव में महिला वोटर्स की ये नाराजगी टीएमसी को पड़ सकती है भारी
AajTak
बंगाल की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के नेतृत्व में एक टीम ने पिछले पच्चीस दिनों में दक्षिण बंगाल के एक बड़े हिस्से को कवर किया और महिलाओं से बातचीत की. टीएमसी के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि गांवों में रहने वाली महिलाओं ने शीर्ष नेताओं से कहा है कि वे चाहती हैं कि सरकार को पीएम आवास योजना के तहत फंड बांटने पर ध्यान देना चाहिए.
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के अंदर एक इंटरनल एनालिसिस ने पार्टी को पंचायत चुनाव से पहले चिंतित कर दिया. दरअसल इसमें मालूम हुआ है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण घरों के वितरण के संबंध में पिछले कुछ वर्षों के दौरान हुई अनियमितताओं से बंगाल की महिलाएं खुश नहीं हैं. तृणमूल कांग्रेस की महिला विंग ने नवंबर के महीने में राज्य के पंचायत चुनावों के लिए विभिन्न जिलों का दौरा करने और मुख्य रूप से महिलाओं के साथ संवाद करने के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत की थी. यह पार्टी के 'चलो ग्राम जय' कार्यक्रम के हिस्से के रूप में किया गया, जो राज्य भर में महिला मतदाताओं को साधने के लिए चलाया गया है. इस अभियान ने नवंबर के आखिरी सप्ताह में पहला चरण पूरा कर लिया है.
मकानों के वितरण में अस्पष्टता से नाराज महिलाएं
बंगाल की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के नेतृत्व में एक टीम ने पिछले पच्चीस दिनों में दक्षिण बंगाल के एक बड़े हिस्से को कवर किया. टीएमसी के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि गांवों में रहने वाली महिलाओं ने शीर्ष नेताओं से कहा है कि वे चाहती हैं कि सरकार को पीएम आवास योजना के तहत फंड बांटने पर ध्यान देना चाहिए. साथ ही उन्होंने मांग की है कि इन मकानों के वितरण के दौरान स्पष्टता बनाए रखी जानी चाहिए. सूत्रों ने कहा कि इस एनालिसिस से हमें समझ आया है कि टीएमसी के नेतृत्व वाली सरकार को अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले इस बात को गंभीरता से लेना चाहिए.
केंद्र की ओर से बंगाल के लिए 8,200 करोड़ रुपये की मंजूरी
हाल ही में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नई दिल्ली यात्रा से दो सप्ताह से भी कम समय पहले पश्चिम बंगाल के लिए 8,200 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. पंचायत चुनाव से ठीक पहले सरकार 11 लाख से ज्यादा परिवारों के लिए घर बनवा सकेगी. पश्चिम बंगाल सरकार के शीर्ष स्तर के एक सूत्र ने इंडिया टुडे को ये जानकारी दी है.
'...वरना टीएमसी को पंचायत चुनाव में आएगी मुश्किल'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











