बंगाल: कोलकाता में भारी बारिश के बाद डूबी सड़कें, लोगों ने प्रशासन पर उठाए सवाल, जिम्मेदारी किसकी?
ABP News
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने के कारण जलभराव हो गया है. ऐसे में लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाए और कहा कि इसकी जिम्मेदारी किसी की है?
कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में गुरुवार से दिन भर भारी बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के प्रभाव से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है. कम दबाव आज बंगाल के रास्ते बिहार जाने की संभावना है. यह दबाव मुर्शिदाबाद, बीरभूम और धीरे-धीरे बिहार और झारखंड की ओर जाएगा. सैकत घोष, जो कल घर लौटते वक़्त कमर तक पानी में चल कर गए, उन्होंने बताया “कल की बात करें तो जब मैं घर लौट रहा था तब भी मेरी कमर के ऊपर पानी था. सामान्य समय में मुझे चिनार पार्क से हवाई अड्डे तक जाने में 15-20 मिनट लगते हैं. कल इसमें लगभग 2 घंटे लगे.”More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












