
बंगाल के राज्यपाल का आज मुर्शिदाबाद दौरा, हिंसा पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
AajTak
वक्फ संशोधन कानून को लेकर मुर्शिदाबाद में जमकर हिंसा हुई. अब जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस शनिवार को मुर्शिदाबाद जा रहे हैं. सीएम ममता बनर्जी की अपील को दरकिनार कर गवर्नर बोस मुर्शिदाबाद दौरे पर हैं. यहां वप जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे. देखें न्यूज बुलेटिन.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











