
बंगाल के उस NGO की पूरी डिटेल जिसके फाउंडर को संसद में बवाल के बाद आरोपी ने किया कॉल, Video भी भेजा
AajTak
Parliament Attack Update: 'इंडिया टुडे' ने दिल्ली में हुए संसद हमले के मास्टरमाइंड ललित झा के एनजीओ पार्टनर से बातचीत की. उन्होंने ललित के बारे में काफी अहम जानकारियां दीं. बता दें, ललित झा भी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. वहीं चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में जांच जारी है.
राजधानी दिल्ली में संसद हमले (Parliament Attack Update) का मास्टरमाइंड और छठा आरोपी ललित झा फिलहाल फरार है. उसकी लोकेशन राजस्थान के नीमराना में पाई गई थी. लेकिन जैसे ही स्पेशल सेल की टीम जब नीमराना के गंडाला गांव पहुची तो ललित वहां से फरार हो गया. बता दें, (Lalit Jha) एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है. कथित तौर पर उसे कोलकाता में कई सामाजिक समारोहों में भी देखा गया है. 'इंडिया टुडे' को पता चला है कि ललित के कई एनजीओ से भी लिंक हैं. यही नहीं, उसका अपना खुद का एक काफी बड़ा नेटवर्क है, खासतौर पर पुरुलिया और झाड़ग्राम जिले में.
बता दें, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल फिलहाल ललित की तलाश कर रही है. 'इंडिया टुडे' ने ललित के एक करीबी सहयोगी और एनजीओ पार्टनर, नीलाक्ष आइच जो कि पश्चिम बंगाल में पढ़ते हैं, उनसे बात की. दरअसल, ललित निलाक्ष के एनजीओ साम्यवादी सुभाष सभा का जनरल सेक्रेटरी था.
पता चला कि संसद बवाल के बाद ललित ने सबसे पहले उन्हें ही कॉल किया था. साथ ही दोपहर 1 बजे WhatsApp पर संसद हमले का वीडियो भी भेजा था. हालांकि, जब इस बारे में नीलाक्ष से पूछा गया तो उन्होंने कॉल करने वाली बात को नकार दिया. लेकिन वीडियो वाली बात को स्वीकार किया. 'इंडिया टुडे' से बातचीत में नीलाक्ष ने ललित के बारे में कई बातें बताईं.
सवाल: आप ललित को कैसे जानते थे?जवाब: मैं ललित से इसी साल सेंट्रल एवेन्यू कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में मिला था. मैं उस कार्यक्रम में अतिथि था. ललित ने खुद को एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पेश किया जो पिछड़े वर्गों के लिए सामाजिक कार्यकर्ता करना पसंद करता है. इसके अलावा उसने कोई अन्य विवरण नहीं दिया.
सवाल: आपने ललित को अपने एनजीओ का महासचिव क्यों बनाया? जवाब: जिन लोगों ने हमारा संगठन बनाया है, वे कॉलेज के छात्र हैं. हम झारग्राम और पुरुलिया जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में काम के लिए फिजिकल तौर पर हमेशा मौजूद नहीं रह सकते. तो ललित ने हमें कहा कि वो ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में हमारे लिए काम कर सकता है. इसलिए हमने उसे एनजीओ का महासचिन बना दिया. क्योंकि हमें ऐसा ही वर्कर चाहिए था जो ग्रामीण क्षेत्रों पर कभी भी जाने में न हिचकिचाए. जरूरत पड़ने पर तुरंत वहां पहुंचे.
सवाल: क्या संसद पर हमले के बाद ललित ने आपसे संपर्क किया था? आप लोगों के बीच आखिरी बार कब बात हुई? जवाब: ललित ने आज (बुधवार) मुझे फोन नहीं किया. लेकिन उसने मुझे संसद में सड़क के बाहर स्मोक टॉर्चर का उपयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों का वीडियो व्हाट्सएप किया था. उसने मुझे लगभग 1-2 बजे के बीच वीडियो भेजा. मैं कॉलेज में था इसलिए जब मैंने बाद में अपना फोन चेक किया तो मैंने जवाब देते हुए उससे पूछा कि यह विरोध क्यों किया गया है?

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








