
बंगाल: किसानों ने की भाजपा को वोट न देने की अपील, आज राकेश टिकैत करेंगे दो रैलियां
AajTak
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेताओं ने शुक्रवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बंगाल के किसानों को संदेश दिया कि वे भाजपा का बहिष्कार करें, उसे वोट न दें.
किसान आंदोलन की गूंज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के बाद पश्चिम बंगाल में सुनाई देने लगी है. यहां संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है. दिल्ली में किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे इस संगठन के नेता बंगाल पहुंच चुके हैं जो बंगाल के किसानों को भाजपा को वोट न देने के लिए समझा रहे हैं. किसानों का प्लान है कि भाजपा का बहिष्कार करके सरकार का दंभ तोड़ा जाए. दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेताओं ने शुक्रवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बंगाल के किसानों को संदेश दिया कि वे भाजपा का बहिष्कार करें, उसे वोट न दें.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











