
बंगाल और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कोलकाता में पंजाब के दो गैंगेस्टर्स जयपाल और जस्सी का एनकाउंटर
Zee News
इन दोनों गैंगस्टरों पर 15 मई को लुधियाना के जगरांव स्थित अनाज मंडी में सीआईए के सहायक सब-इंस्पेक्टर भगवान सिंह और दलविंदरजीत सिंह के कत्ल का इल्जाम है.
कोलकाताः मगरिबी बंगाल में बंगाल पुलिस और पंजाब पुलिस के मुस्तरका मुहिम में मोस्ट वांटेड मुल्जिमों को एक एनकाउंटर में ढे़र कर दिया गया है. महलूकीन की पहचान जयपाल भुल्लर और जस्सी खरड़ के तौर पर की गई है. मुठभेड़ में एक एसटीएफ अधिकारी के भी घायल होने की सूचना है. इन दोनों गैंगस्टरों पर 15 मई को लुधियाना के जगरांव स्थित अनाज मंडी में सीआईए के सहायक सब-इंस्पेक्टर भगवान सिंह और दलविंदरजीत सिंह के कत्ल का इल्जाम है. हत्या के बाद जयपाल और जस्सी पुलिस से बचने के लिए कई राज्यों में अपना ठिकाना बदलते हुए आखिर में कोलकाता में छिपे हुए थे. 10 लाख और 5 लाख था इनाम जयपाल भुल्लर पर इनाम के तौर पर रु. 10 लाख और जस्सी खरड़ पर 5 लाख रुपये का इनाम था. गैंगस्टर जयपाल के पिता पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर थे। जयपाल के खिलाफ मुल्कभर में करीब 50 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जयपाल पंजाब के फिरोजपुर जिले के दशमेश नगर का रहने वाला था। गैंगस्टर विक्की गौंडर व प्रेमा लहौरिया की मौत के बाद गैंगस्टर जयपाल ने गिरोह की कमान संभाली। इसी के आदेश पर गिरोह काम करता था।
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








