
बंगालः उलबेरिया में बोले PM मोदी- दीदी, क्या आप दूसरी जगह से चुनाव लड़ रहीं?
AajTak
ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे 2 मई का दिन करीब आ रहा है, दीदी की बौखलाहट बढ़ती जा रही है. उनका गुस्सा देखकर मैं कभी-कभी सोच में पड़ जाता हूं. जिस बंगाल ने जय हिंद का नारा दिया, वंदे मातरम का उद्घोष किया, उस पवित्र धरती पर दीदी की इतनी संकीर्ण सोच है.
बंगाल में दूसरे चरण में जारी मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताबड़तोड़ रैली की और राज्य के उलबेरिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि क्या आप नंदीग्राम के अलावा किसी और सीट से चुनाव लड़ने जा रही है. उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है. ममता बनर्जी के नंदीग्राम के अलावा किसी और से सीट से चुनाव लड़ने बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दीदी, क्या आप दूसरी सीट पर नामांकन भरने जा रही हैं? पहले आप नंदीग्राम गईं, और लोगों ने आपको जवाब दे दिया. आप जहां भी जाती हैं, बंगाल के लोग आपको सही जवाब देने के लिए तैयार होते हैं. उन्होंने कहा कि दीदी को अब उन अफवाहों के बारे में स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह किसी अन्य जगह से नामांकन दाखिल करने जा रही हैं, आज नंदीग्राम में जो कुछ भी हुआ, हर कोई इस बात का गवाह है कि अब उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









