
बंगलों से बस्ती तक, सड़कों से स्लम तक, हर जगह पानी ही पानी... दिल्ली बारिश के 10 डरावने वीडियो
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार देर रात से जारी भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया और दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-एक की छत का एक हिस्सा गिरने से एक शख्स की मौत हो गई. कई जगहों पर जहां जमीन धंस गई तो कहीं पानी में गाड़ियां डूबी हुई नजर आईं.
दिल्ली -एनसीआर में आज सुबह से मानसून मेहरबान है. बारिश की वजह से दिल्ली वालों को गर्मी से बड़ी राहत मिली लेकिन काम पर जाने वालों को जलभराव का सामना करना पड़ा. कई जगह गाड़ियां फंस गई. दिल्ली में गलियों से लेकर सड़क और बस्तियों से लेकर नेताओं के बंगले तक जलमग्न नजर आए. दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी का बंगले के बाहर भी पूरी तरह पानी से डूबा नजर आया.
दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-एक की छत का एक हिस्सा गिर गया जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए. बारिश देर रात तीन बजे शुरू हुई थी. सफदरजंग मौसम केंद्र ने 153.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है.
(दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 18 और 19 मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग के पास सड़क धंसने से पार्किंग में खड़ी गाड़ी उसमें समायी)
जलभराव के कारण आईटीओ, वीर बंदा बैरागी मार्ग और धौला कुआं सहित कई अन्य मार्गों पर भी यातायात प्रभावित हुआ है. भारी बारिश के चलते जलमग्न सड़कों और यातायात जाम में फंसे वाहनों की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं.
भारी बारिश के कारण समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव के आवास के बाहर का इलाका जलमग्न हो गया. राम गोपाल यादव को उनकी गाड़ी तक दो लोगों द्वारा उठाकर पहुंचाया गया. रामगोपाल यादव ने कहा, 'NDMC तैयार नहीं रहता है, इस बारकाफी देर से बारिश हुई है लेकिन फिर भी नाले साफ नहीं किए गए. इस इलाके में अधिकतर मंत्री, केंद्रीय मंत्री व सांसदों के आवास हैं. गृह राज्य मंत्री भी हैं.'
दिल्ली के मिंटो रोड पर अंडरपास में जमे पानी में किस तरह ये कार फंस गई है. सुबह से लगातार 3 घंटे की बारिश में इस अंडरपास में पानी से भर गया. कार पानी में बिलकुल डूब सी गई. मिंटो रोड अंडरपास में हर बार बारिश के मौसम में यही हाल होता है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







