
फ्लाइट में महिला से छेड़खानी, पीड़िता बोलीं- शिकायत दर्ज करने से रोका, विमान कंपनी ने दी सफाई
AajTak
रिश्तेदारों के साथ यात्रा कर रही दार्जिलिंग की 26 वर्षीय एक महिला ने आरोप लगाया है कि फ्लाइट में एक सहयात्री ने उसके साथ छेड़छाड़ की और गलत तरीके छुआ. बाद में जब पीड़िता ने शिकायत दर्ज करानी चाही तो उसे विमान के क्रू मेंबर्स तथा सीआईएसफ कर्मियों ने रोका.
दार्जिलिंग की रहने वाली 26 साल की एक महिला का दावा है कि फ्लाइट में यात्रा के दौरान एक सहयात्री ने उसके साथ छेड़छाड़ की. आरोपी द्वारा गलत तरीके से छूने की बात स्वीकार करने के बावजूद, बागडोगरा में विमान के क्रू मेंबर्स और सीआईएसएफ कर्मियों ने कथित तौर पर पीड़िता को शिकायत दर्ज करने से रोका. हालांकि एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि केबिन क्रू ने स्थिति से निपटने के लिए तुरंत हस्तक्षेप किया.
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही महिला 31 जनवरी को स्पाइसजेट फ्लाइट एसजी 592 से यात्रा कर रही थी. विमान में महिला के बगल में कोलकाता के एक लॉ स्कूल में पांचवें वर्ष का छात्र बैठा हुआ था. सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही फ्लाइट ने उड़ान भरी, महिला ने ईयरफोन लगा लिया और संगीत सुनने लगी. उड़ान भरने के तुरंत बाद, उसने महसूस किया कि एक युवक लगातार ताका झांकी कर रहा है.
हाथ दबाया, किया बेड टच
महिला ने बताया कि बाद में मुझे महसूस कि मेरी बांह को दबाया जा रहा है. जब मैं आर्मरेस्ट की ओर मुड़ी, तो मैंने देखा कि उसने अपनी बायीं हथेली अपने दाहिने हाथ के नीचे रखी हुई थी और उसकी उंगलियाँ बार-बार मुझे टच कर रही हैं. शुरू में मुझे लगा कि वह गलती से मुझे छू रहा है लेकिन तभी क्रू ने खाना परोसना शुरू कर दिया और उसने तुरंत अपने हाथ हटा दिए.'
केबिन क्रू द्वारा भोजन परोसने के बाद, यात्रा के दौरान उसे महसूस हुआ कि कोई हाथ उसकी जांघ को छू रहा है और सहलाने का प्रयास कर रहा है. वह तुरंत चिल्ला उठी और एक एयर-होस्टेस यह पूछने के लिए दौड़ती हुई आई कि क्या हुआ? महिला ने कहा, 'जब मैंने उसे बताया कि सह यात्री ने मेरे साथ छेड़छाड़ की है. इस पर आरोपी युवक ने माफी मांग ली. मुझे इतना गुस्सा आया कि मैंने उसे थप्पड़ मार दिया.
महिला ने कहा, 'फ्लाइट लैंड होने के बाद एयरलाइन स्टाफ और सीआईएसएफ कर्मी उन्हें एक तरफ ले गए और सलाह दी कि वह युवक को छोड़ दें क्योंकि वह एक छात्र था और शिकायत दर्ज कराने पर लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ेगी.महिला ने कहा,'माफी मांगने के बाद युवक को छोड़ दिए जाने से मैं बहुत निराश हुई.'

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











