
फ्लाइट में कपड़े उतारकर महिला ने किया हंगामा, लगी कॉकपिट में घुसने
AajTak
एक महिला ने टॉपलेस होकर फ्लाइट में हंगामा किया. महिला ने इस दौरान कॉकपिट में जाने की जिद पकड़ ली. क्रू सदस्यों ने जब महिला को काबू में करने की कोशिश की तो एक को दांतों से काट लिया. महिला प्लेन के अंदर सिगरेट पीना चाहती थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
प्लेन के अंदर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला टॉपलेस हो गई. महिला ने इस दौरान अजीबोगरीब डिमांड की और कहा कि उसे कॉकपिट के अंदर जाना है. महिला सिगरेट पीना चाहती थी. वहीं, महिला को क्रू सदस्यों ने काबू में करने की कोशिश की तो उसने एक को दांत काट लिया.
'द इंडिपेंडेट' के मुताबिक- प्लेन स्टावरोपोल (Stavropol) से रूस की राजधानी मास्को (Moscow) जा रहा था. इसी दौरान अंझेलिका मोस्कविटिना (Anzhelika Moskvitina) नाम की महिला यात्री ने प्लेन के टॉयलेट में सिगरेट पीनी शुरू कर दी.
अंझेलिका मोस्कविटिना प्लेन के टॉयलेट के अंदर मौजूद थीं, इसी दौरान प्लेन में अचानक टर्बोलेंस होने लगा. टर्बोलेंस वह स्थिति होती है, जब हवा में उड़ते हुए प्लेन में अचानक ही कंपन होने लगता है.
अंझेलिका मोस्कविटिना द्वारा की गई हरकत का वीडियो रसियन न्यूज साइट Mash ने भी शेयर किया. इस वीडियो में अंझेलिका सेमी न्यूड नजर आ रही हैं. वीडियो में कुछ लोग उनसे कह रहे हैं कि वह अपनी सीट पर बैठ जाएं और अपने कपड़े पहन लें.
लेकिन, अंझेलिका मोस्कविटिना ने प्लेन के क्रू मेंबर्स की बातों को अनसुना कर दिया. एक क्रू मेंबर ने इस दौरान उन्हें लताड़ भी लगाई और कहा कि वह प्लेन के नियमों को तोड़ रही हैं. उन्हें इस बात का भी हवाला दिया गया कि प्लेन में बच्चे हैं, इस बात की तो मर्यादा रखें.
वीडियो में यह भी दिख रहा है कि एक फ्लाइट अटैंडेट ने कंबल से अंझेलिका का शरीर ढंकने की कोशिश की. लेकिन, उसने कंबल ओढ़ने से मना कर दिया. इसी बीच अंझेलिका ने कहा कि वह कॉकपिट में जाना चाहती हैं. कॉकपिट प्लेन का वह हिस्सा होता है, जहां पायलट, को-पायलट के साथ बैठता है. अंझेलिका ने यह भी कह दिया कि वह मानसिक अस्पताल या जेल जाने को भी तैयार है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











