
फ्रैंडशिप डे पर जोमैटो के CEO बने डिलीवरी बॉय, ग्राहकों को दिया सरप्राइज
AajTak
फ्रैंडशिप डे पर जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल ने डिलीवरी पार्टनर्स, रेस्तरां पार्टनर्स और ग्राहकों को सरप्राइज देने के लिए कुछ ऐसा किया जो किसी ने नहीं सोचा था. दरअसल वे खुद डिलीवरी एजेंट बनकर लोगों के घर पहुंचे और उन्होंने फ्रैंडशिप बैंड बांटे.
जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने बेहद शानदार तरीके से फ्रेंडशिप डे मनाया है. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने फॉलोअर्स को हैरान करते हुए गोयल ने एक शानदार पोस्ट किया. इसमें वे जोमैटो डिलीवरी एजेंट की तरह कपड़े पहने रॉयल एनफील्ड बाइक पर सवार है और बाइक के पीछे जोमैटो का डिलीवरी बैग भी रखा है.
डिलीवरी एजेंट बने जोमैटो के सीईओ
दरअसल, जोमैटो CEO डिलीवरी पार्टनर्स, रेस्तरां पार्टनर्स और ग्राहकों को फ्रेंडशिप बैंड और खाना डिलीवर करने जा रहे थे. वे फ्रेंडशिप डे पर कस्टमर्स को सरप्राइज देना चाहते थे. तस्वीरों में उन्होंने कई सारे फ्रैंडशिप बैंड भी हाथ में रखे हुए हैं. ट्विटर पर लोग उनके इस जेस्चर से खासा प्रभावित दिखे. लोगों ने गोयल के पोस्ट पर ढेरों कमेंट किए. लोगों ने कहा- आज जोमैटो के कस्टमर्स सरप्राइज की उम्मीद में ढेर सारे ऑर्डर दे देंगे.
'चंडीगढ़ में डिलीवर करेंगे क्या?'
वहीं किसी और ने लिखा- क्या आप चंडीगढ़ में डिलीवर करेंगे. एक यूजर ने लिखा- आपसे डिलीवरी और फ्रेंडशिप बैंड मिलने पर आज कई लोगों के दिन बन जाएंगे.
देशभर में आज फ्रेंडशिप डे भारत में फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है. इसलिए इस साल यह 6 अगस्त, रविवार को मनाया जा रहा है. भारत के अलावा, कुछ अन्य देश भी इसी दिन फ्रेंडशिप डे मनाते हैं, जिनमें बांग्लादेश, यूएई, मलेशिया और अमेरिका शामिल हैं. तो, आपकी फ्रेंडशिप डे योजनाएं क्या हैं? नीचे टिप्पणी अनुभाग में हमें बताओ.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










