
'फ्री बिजली योजना बंद कराने के लिए अधिकारियों पर दबाव...', दिल्ली के LG पर आतिशी का वार
AajTak
दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच अब फ्री बिजली के मुद्दे पर नई जंग छिड़ गई है. दिल्ली की बिजली मंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल पर फ्री बिजली रोकने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है. आतिशी ने ये भी कहा है कि जब तक अरविंद केजरीवाल हैं, फ्री बिजली नहीं रुकेगी.
दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच अदावत जगजाहिर है. अब दोनों फिर से आमने-सामने आ गए हैं. दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल दफ्तर के बीच अब बिजली के मुद्दे पर नई जंग छिड़ गई है. दिल्ली की बिजली मंत्री आतिशी ने किसानों और वकीलों को मुफ्त बिजली की योजना बंद करने संबंधी फाइल को लेकर उपराज्यपाल दफ्तर पर हमला बोला है.
दिल्ली की बिजली मंत्री आतिशी ने कहा है कि बिजली विभाग की तरफ से एक फाइल आई है. उन्होंने कहा है कि इस फाइल में यह प्रस्ताव किया गया है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से किसानों और वकीलों को दी जाने वाली मुफ्त बिजली योजना बंद कर दी जाए. आतिशी ने दावा किया है कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है.
उन्होंने कहा कि मैंने बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाया. आतिशी के मुताबिक बिजली विभाग के अधिकारियों ने उन्हें ये जानकारी दी है कि उपराज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं का बहुत दबाव है. उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उनसे बताया है कि हमें बार-बार ये कहा जा रहा है कि किसी भी तरह से दिल्ली सरकार की फ्री बिजली योजना को रोका जाए.
दिल्ली की बिजली मंत्री ने उपराज्यपाल पर हमला बोलते हुए कहा कि अधिकारियों ने उनको ये भी बताया कि हर दिन बीजेपी के नेता एलजी के यहां बैठे रहते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में एलजी, अधिकारियों को बुलाकर आदेश देते हैं. आतिशी ने कहा कि हमें पता है कि एलजी और बीजेपी के नेता अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से नफ़रत करते हैं लेकिन अब वे दिल्ली वालों से नफरत करने लगे हैं.
आतिशी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता और एलजी अब किसानों से, वकीलों से नफरत करने लगे हैं. उन्होंने कहा कि मेरे पास वकीलों के फोन आ रहे हैं कि क्या हमारे चेंबर की फ्री बिजली बंद हो जाएगी. दिल्ली सरकार की बिजली मंत्री आतिशी ने कहा कि किसान भी हमसे पूछ रहे हैं कि क्या खेतों के लिए मुफ्त बिजली बंद हो जाएगी.
नहीं रुकेगी किसी की फ्री बिजली

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








