
फ्री एंटी वायरस और वीपीएन यूज करने वाले यूजर्स ध्यान दें, आपका बड़ा नुकसान हो सकता है
AajTak
फ्री एंटी वायरस, वीपीएन या फिर दूसरे मोबाइल टूल्स से आपका बड़ा नुकसान हो सकता है. इससे बचने के लिए आपको इन बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है.
क्या फ्री एंटी वायरस या वीपीएन के चक्कर में अपने फोन में वायरस तो नहीं ला रहे हैं? भारत में आम तौर पर एंड्रॉयड यूजर्स फ्री सॉफ्टवेयर यूज करते हैं. सॉफ्टवेयर में ऐप्स भी आते हैं. लेकिन क्या फ्री एंटी वायरसे आपके लिए फायदेमंद हैं? फ्री एंटी वायरस, फ्री मोबाइल क्लीनर, फ्री बैटरी सेवर, फ्री क्लाउड स्टोरेज वगैरह वगैरह. लेकिन क्या आप इन पर भरोसा कर सकते हैं. जवाब है, नहीं. आप इन पर भरोसान नहीं कर सकते हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि ये आपके लिए फ्री में सॉफ्टवेयर देते हैं, इसके बदले में ये आपका डेटा लेते हैं. एक बार को अगर आपको अपना कुछ डेटा देने से परहेज नहीं भी है तो भी ये आपके लिए गंभीर हो सकते हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि ये ऐप्स अपने साथ ऐड्स सहित मैलवेयर भी लेकर आपके फोन में आते हैं. ये बैकग्राउंड में चलते हैं और आपके फोन के बैटरी से लेकर ओवरऑल हेल्थ खराब करते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










