
फ्रांस: मंकीपॉक्स का पहला अनोखा केस मिला, इंसान के संपर्क में आने पर कुत्ता संक्रमित
AajTak
Monkeypox: दुनियाभर में मंकीपॉक्स का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, इस साल अब तक 80 देशों में 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इस बीच फ्रांस की राजधानी पेरिस में मंकीपॉक्स का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां इंसान के जरिए मंकीपॉक्स का वायरस एक कुत्ते तक पहुंच गया है.
दुनियाभर में मंकीपॉक्स के केस बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. फ्रांस के पेरिस में इंसान के जरिए कुत्ते के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने का मामला सामने आया है. यह दुनिया का पहला दुर्लभ मामला है.
इस केस के बारे में मेडिकल रिसर्च जनरल लैंसेट ने रिपोर्ट प्रकाशित की है. वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर मंकीपॉक्स अलग आबादी में फैलता है तो इसके विकसित होकर अलग तरह से म्यूटेट होने की पूरी संभावना है.
इंसान से कुत्ते में वायरस फैलने का केस सामने आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अलर्ट जारी किया है. WHO ने मंकीपॉक्स का शिकार होने वाले लोगों को जानवरों के संपर्क में न आने की सलाह दी है.
WHO के आपात निदेशक माइकल रयान के मुताबिक यह एक ज्यादा खतरनाक स्थिति है. हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह वायरस एक ही कुत्ते में एक ही इंसान की तुलना में तेजी से विकसित नहीं होगा. उन्होंने कहा कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
मंकीपॉक्स है क्या?
- अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (CDC) के मुताबिक, पहली बार ये बीमारी 1958 में सामने आई थी. तब रिसर्च के लिए रखे गए बंदरों में ये संक्रमण मिला था. इसलिए इसका नाम मंकीपॉक्स रखा गया है. इन बंदरों में चेचक जैसी बीमारी के लक्षण दिखे थे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









