
फ्रांस ने भारत के साथ निभाई दोस्ती, मुश्किल वक्त में किया भारतीयों का रेस्क्यू
Zee News
अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) के काबिज होने के बाद तमाम देश अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में लगे हैं. इस बीच फ्रांस (France) ने भारत का साथ दिया है. फ्रांस ने 21 भारतीयों को काबुल से सुरक्षित बाहर निकाला है
नई दिल्ली: फ्रांस, काबुल (Kabul) से बाहर निकलने के पहले उड़ान में 21 भारतीय नागरिकों को भी वापस लाया जो अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी में स्थित फ्रांसीसी दूतावास की सुरक्षा में तैनात थे. विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने भारतीय नागरिकों को काबुल से पेरिस लाने के लिये फ्रांस (France) का धन्यवाद दिया. बुधवार को भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लिनान ने ट्वीट किया, ‘काबुल से बाहर निकलने से संबंधित फ्रांस की पहली उड़ान में 21 भारतीय नागरिक भी मौजूद थे. प्रतिष्ठित गोरखा फ्रांस के दूतावास की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे थे.’ The first French evacuation flight from yesterday included 21 Indian nationals: the elite Gurkhas who were ensuring security of the French Embassy.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








