
फोन में स्लो है Internet Speed? सेटिंग में करें ये बदलाव, हो जाएगी सुपरफास्ट
AajTak
How to Boost Internet Speed: क्या आप भी स्लो इंटरनेट स्पीड से परेशान हैं? कुछ बातों का ध्यान रखकर आप अपने फोन की इंटरनेट स्पीड को बेहतर कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ सेटिंग्स में बदलाव करना होगा. दरअसल, कई बार फोन की सेटिंग्स को रिफ्रेश करनी की जरूरत होती है. ऐसा ना करने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
तेजी से बदलती दुनिया में हम सभी इंटरनेट और स्मार्टफोन पर निर्भर हैं. ऐसे में अगर नेट ना चले या फोन ठीक से काम ना करे, तो ये किसी मुसीबत से कम नहीं है. अगर आप भी स्लो इंटरनेट की स्पीड से परेशान हैं? तो कुछ सेटिंग्स में बदलाव करके अपने फोन की इंटरनेट स्पीड को बूस्ट कर सकते हैं.
इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. सबसे पहले तो आपको समझना होगा कि आपके साथ नेटवर्क या इंटरनेट की दिक्कत किस वजह से हो रही है. अगर ये सिग्नल से जुड़ी हुई है, तो आप अपने फोन से इसे ठीक नहीं कर पाएंगे.
कई बार नेटवर्क से जुड़ी दिक्कतों को सिर्फ फोन रिस्टार्ट करके फिक्स किया जा सकता है. दरअसल, कई बार फोन को एक रिस्टार्ट की जरूरत होती है, जिससे वो रिफ्रेश हो जाए. ऐसे में आप अपने फोन को रिस्टार्ट कर सकते हैं. इससे फ्रेश कनेक्शन स्थापित होगा और आपको बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.
ये भी पढ़ें- कभी इसका तो कभी उसका... कैसे हो जाता है लोगों का MMS Leak? आप तो नहीं करते ये गलतियां
कई बार स्लो इंटरनेट की वजह सिग्नल होता है. अगर आपके एरिया में खराब नेटवर्क कनेक्टिविटी है, तो आप उसे फोन से ठीक नहीं कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपनी लोकेशन चेंज करनी होगी. आपको ध्यान देना होगा कि किस जगह पर आपको बेहतर नेटवर्क स्ट्रेंथ मिल रही है.
नेटवर्क रिसेट करने के आप अपने फोन को एयर प्लेन मोड में डालकर ऑन और ऑफ कर सकते हैं. इससे नेटवर्क रिफ्रेश हो जाता है और संभवतः आपकी प्रॉब्लम भी हल हो जाएगी.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











