
फोन कर बोला आधे घंटे में दे दूंगा जान, Police पहुंची तो कहा ‘अब मूड बदल गया है, चिंता न करें’
Zee News
मुंबई पुलिस को फोन करके एक शख्स ने कहा कि वो आधे घंटे के अंदर अपनी जान दे देगा, क्योंकि मंगेतर के साथ उसका विवाद हो गया है. पुलिस जैसे-तैसे 30 मिनट से पहले ही उसके घर पहुंच गई. तब शख्स ने कहा कि अब उसका जान देने का कोई इरादा नहीं है, लिहाजा पुलिस उसकी चिंता न करे.
मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) उस वक्त सकते में आ गई जब एक व्यक्ति ने फोन करके कहा कि वो अपनी जान देने वाला है. दरअसल, मुंबई पुलिस को आए फोन में शख्स ने बताया कि उसका अपनी मंगेतर से झगड़ा हो गया है और वो आधे घंटे में खुदकुशी (Suicide) करने वाला है. इसके बाद पुलिस की एक टीम आनन-फानन में शख्स के पास आधे घंटे से पहले पहुंच गई. पुलिसकर्मियों ने जब शख्स से बात की तो उसने कहा अब मेरा मूड बदल गया है और मैं अपनी जान नहीं दूंगा.
यह मामला मुंबई के कांदिवली इलाके का है. यहां के रहने वाले दिनेश गुप्ता ने गुरुवार को पुलिस को फोन कर कहा कि अपनी मंगेतर के साथ हुए विवाद के कारण वह आत्महत्या करने वाला है. एक अधिकारी ने बताया कि दिनेश ने सुबह करीब 11 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर कहा कि वह आधे घंटे के भीतर अपनी जान दे देगा. क्योंकि मंगेतर और उसके बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









