
फैक्ट चेकर जुबैर अरेस्ट, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ट्वीट- एक गिरफ्तार करोगे, हजार पैदा होंगे
AajTak
ऑल्ट न्यूज (Alt News) के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत कई नेताओं ने जुबैर की गिरफ्तारी की निंदा की है.
फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत कई नेताओं ने जुबैर की गिरफ्तारी की निंदा की है.
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी की नफरत, कट्टरता और उनके झूठ को उजागर करने वाला हर शख्स उनके लिए खतरा है. सच की आवाज उठाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार करने पर हजार और सामने आएंगे. अत्याचार पर हमेशा सत्य की विजय होती है.
सच की पड़ताल करने वाले अच्छे नहीं लगते- अखिलेश
जुबैर की गिरफ्तारी की यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव ने भी निंदा की है. उन्होंने शायर के जरिए कहा,'अच्छे नहीं लगते हैं उन झूठ के सौदागरों को सच की पड़ताल करने वाले… जिन्होंने अपनी आस्तीन में हैं पाले, नफरत का जहर उगलने वाले'.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











