
फैक्ट्री में छिपा था जहरीला कोबरा, ‘स्नेक गर्ल’ ने किया रेस्क्यू, वीडियो वायरल
AajTak
‘स्नेक गर्ल’ अजीता पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो फैक्ट्री के अंदर छिपे जहरीले कोबरा को बेखौफ होकर पकड़ती नजर आ रही हैं. सर्दियों में सांप और अन्य रेंगने वाले जीव गर्म जगहों की तलाश में घरों या गोदामों में घुस सकते हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की मशहूर ‘स्नेक गर्ल’ अजीता पांडे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में अजीता को एक फैक्ट्री के अंदर छिपे कोबरा को सुरक्षित रूप से पकड़ते हुए देखा जा सकता है. उनके इस साहसिक रेस्क्यू वीडियो ने लोगों को दंग कर दिया है, और सभी उनकी बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं.
फैक्ट्री के अंदर मिला कोबरा, अजीता ने दिखाया साहस
अजीता को हाल ही में एक इमरजेंसी कॉल मिला कि बिलासपुर की एक फैक्ट्री में सांप दिखाई दिया है. जब वह मौके पर पहुंचीं, तो देखा कि एक जहरीला कोबरा बोरे के ढेर के पीछे छिपा हुआ था.वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बड़ी सावधानी से सांप को पकड़ती हैं, बिना उसे या खुद को नुकसान पहुंचाए.
सर्दियों में सांपों से रहें सावधान
अजीता ने इस मौके का इस्तेमाल लोगों को सर्दियों में सांपों के बढ़ते खतरे के बारे में जागरूक करने के लिए किया. उन्होंने बताया कि ठंड बढ़ने पर सांप और अन्य रेंगने वाले जीव गर्म जगहों की तलाश में गोदामों और स्टोरेज एरिया में घुस जाते हैं.उन्होंने लोगों को सलाह दी कि अगर आप किसी गोदाम या बंद जगह में हैं, तो कोई भी चीज उठाने से पहले ध्यान से देखें या हल्के से ठोक दें, ताकि कोई जानवर छिपा न हो.
देखें वीडियो

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











